श्रीमाधोपुर में निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा:हरिनाम संकीर्तन पर नाचे श्रद्धालु, फूलों की बारिश कर किया स्वागत
श्रीमाधोपुर में निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा:हरिनाम संकीर्तन पर नाचे श्रद्धालु, फूलों की बारिश कर किया स्वागत
श्रीमाधोपुर : इस्कॉन सेंटर श्रीमाधोपुर के तत्वावधान में रविवार सुबह श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा (नगर संकीर्तन) निकाली गई। इसमें भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की सुसज्जित प्रतिमाओं को भक्तों ने अपने सिर पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया।
शहर के मुख्य रास्तों से गुजरी शोभायात्रा
शोभायात्रा श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान श्रद्धालु “हरे कृष्ण, हरे राम” महामंत्र का संकीर्तन करते हुए नृत्य करते चले।
फूलों की बारिश कर किया स्वागत
कई स्थानों पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में महिला, पुरुष, युवा और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
भगवान की महाआरती की
नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा पुनः श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंची, जहां भगवान की महाआरती की गई। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस शोभायात्रा का उद्देश्य समाज में प्रेम, भाईचारे और सनातन संस्कृति का संदेश देना है।
ये रहे मौजूद
इस आयोजन को सफल बनाने में कलानिधि केशव दास, अच्युत सारथीदास, अशोक जोधपुरवाला, धर्मेंद्र सोनी, जितेंद्र पंजाबी, मनीष सोनी, जेपी टेलर, देवव्रत कानूनगो, अक्षत नागरका, देवा गोपालका, नंदू शर्मा, अनिल बागरियावास वाला, सुशील मऊवाला, आलोक आगीवाल, पिंटू नागरका, सतीश चेजारा, राजेंद्र रींगस्या, मोहन अग्रवाल, नरोत्तम, यश सोनी, केशव खाटूवाला सहित इस्कॉन सेंटर के कई कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2268940


