[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

₹5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में डेढ़ साल से था फरार, लोसल पुलिस ने किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

₹5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में डेढ़ साल से था फरार, लोसल पुलिस ने किया गिरफ्तार

₹5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में डेढ़ साल से था फरार, लोसल पुलिस ने किया गिरफ्तार

धोद : लोसल थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे ₹5 हजार के इनामी और स्थायी वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से दूर रहने के कारण उसके खिलाफ न्यायालय से स्थायी गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था।

एसपी प्रवीण नायक नूनावत के निर्देश पर, एएसपी डॉ. तेजपाल सिंह और सीओ राजेश ढाका के सुपरविजन में लोसल थानाधिकारी संगीता मीणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी पुलिसिंग, मुखबिर तंत्र और एरिया डोमिनेशन अभियान का लगातार उपयोग किया। लगातार प्रयासों के बाद, पुलिस ने शीशराम भामू (38) को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी शीशराम भामू के विरुद्ध लोसल थाने में डेढ़ साल पहले बलात्कार और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। उसकी गिरफ्तारी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित किया गया था, और न्यायालय ने उसे स्थायी वारंटी भी घोषित किया था। लोसल पुलिस की यह कार्रवाई लंबे समय से फरार एक इनामी आरोपी को पकड़ने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Related Articles