बाबा स्वरूप नाथ खेल संगम का समापन, विजेताओं को मेडल व नगद पुरस्कार
आठ गांवों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अब खंड स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिनिधित्व
सिंघाना : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सिंघाना मंडल के तत्वावधान में रवींद्र स्कूल खेल मैदान में आयोजित बाबा स्वरूप नाथ खेल संगम-2026 का रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छोटेलाल कुमावत ने की, जबकि मुख्य अतिथि मोहन गुप्ता और विशिष्ट अतिथि राजेश राणा रहे। इस अवसर पर मंडल पालक विक्रम जी, दाताराम जी एवं पवन जी भी उपस्थित रहे।
खेल संगम के तहत कबड्डी, रस्साकसी, रिंग गोल और सतोलिया प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें आठ गांवों के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया।
कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गुजरवास और महराणा की टीमों के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। वहीं रस्साकसी प्रतियोगिता में सिंघाना वार्ड नंबर-9 की टीम विजेता बनी। सभी विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सिंघाना मंडल की ओर से सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी अब खेतड़ीनगर में आयोजित होने वाले खंड स्तरीय खेल संगम में सिंघाना मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
समापन समारोह में अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर हेमंत शर्मा, मैक्स नायक, डॉ. संदीप गुर्जर, अशोक चंदेला (गुजरवास कोच), लक्ष्मीनारायण, गोपीचंद मान, रामावतार भाटी, जेपी शर्मा और ब्रह्म प्रकाश शर्मा (महराणा) सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, अभिभावक, स्वयंसेवक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2268972


