[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व सीएम राजे ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात:सुमित्रा सिंह से मिलकर कुशलक्षेम जानी, पुरानी यादें ताजा कीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व सीएम राजे ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात:सुमित्रा सिंह से मिलकर कुशलक्षेम जानी, पुरानी यादें ताजा कीं

पूर्व सीएम राजे ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात:सुमित्रा सिंह से मिलकर कुशलक्षेम जानी, पुरानी यादें ताजा कीं

चिड़ावा : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 97 वर्षीय पिलानी विधानसभा की पूर्व विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह से उनके सी-स्कीम स्थित निवास पर मुलाकात की। राजे ने अस्वस्थ चल रहीं सुमित्रा सिंह का हालचाल जाना। दोनों नेताओं ने लंबे समय बाद मुलाकात की और पुरानी यादों को ताजा करते हुए लंबी चर्चा की।

तीन महिलाए्ं सर्वोच्च पदों पर थी

इस दौरान सुमित्रा सिंह ने 2003 से 2008 के कार्यकाल को याद किया। उन्होंने बताया कि उस समय राजस्थान में पहली बार तीन महिलाएं प्रदेश के सर्वोच्च पदों पर आसीन थीं।

राजे ने इस ‘त्रिवेणी संगम’ का उल्लेख करते हुए कहा- उन्हें 8 दिसंबर, 2003 को राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने का सौभाग्य मिला। इसके बाद 20 जनवरी, 2004 को सुमित्रा सिंह प्रदेश की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनीं। उसी कालखंड में 8 नवंबर, 2004 को प्रतिभा देवी सिंह पाटिल राजस्थान की पहली महिला राज्यपाल बनीं। राजे ने इसे एक दुर्लभ और सुखद संयोग बताया, जो किसी अन्य प्रदेश में आज तक देखने को नहीं मिला है।

राजे ने उस दौर में महिलाओं की तरक्की के लिए भाजपा सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने भामाशाह नारी सशक्तिकरण योजना, पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूटी-साइकिल योजना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये निर्णय देश के लिए उदाहरण बने। पूर्व मुख्यमंत्री ने सुमित्रा सिंह के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

Related Articles