राजस्थान ग्रामीण बैंक की पाटोदा के हेड कैशियर की विदाई:बठोठ ट्रांसफर होने पर सम्मान समारोह, ग्रामीणों ने समर्पण और योगदान की सराहना की
राजस्थान ग्रामीण बैंक की पाटोदा के हेड कैशियर की विदाई:बठोठ ट्रांसफर होने पर सम्मान समारोह, ग्रामीणों ने समर्पण और योगदान की सराहना की
नेछवा : राजस्थान ग्रामीण बैंक की पाटोदा शाखा में हेड कैशियर विद्याधर ख्यालिया को विदाई दी गई। उनका स्थानांतरण बठोठ हो गया है। इस अवसर पर आयोजित समारोह में अतिथियों ने विद्याधर ख्यालिया को माला पहनाकर, साफा बांधकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
पोखर मल जांगिड़ ने बताया कि विद्याधर ख्यालिया ने पाटोदा शाखा में पांच वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने ग्राहकों की संख्या बढ़ाने और किसानों व ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
समारोह में वक्ताओं ने हेड कैशियर के बैंक के प्रति समर्पण और योगदान की सराहना की। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस विदाई समारोह में शाखा प्रबंधक मुलचंद कुमावत, सहायक प्रबंधक डिंपल, बैंक अधिकारी अरुणा, कैशियर प्रवीण कुमार, अशोक मीणा, रघुनाथ महला, मोती डोटासरा, विष्णु कुमावत, मनीष सिंह, संजय शर्मा, सुबोध, मोहन, सुरेश सहित कई बैंक कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2267496


