[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सालासर बालाजी धाम में शरद पूर्णिमा मेले में उमड़े श्रद्धालु:350 CCTV कैमरों से निगरानी, सीएम भजनलाल शर्मा का दौरा भी प्रस्तावित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसालासरसुजानगढ़

सालासर बालाजी धाम में शरद पूर्णिमा मेले में उमड़े श्रद्धालु:350 CCTV कैमरों से निगरानी, सीएम भजनलाल शर्मा का दौरा भी प्रस्तावित

सालासर बालाजी धाम में शरद पूर्णिमा मेले में उमड़े श्रद्धालु:350 CCTV कैमरों से निगरानी, सीएम भजनलाल शर्मा का दौरा भी प्रस्तावित

सालासर : सालासर बालाजी धाम में शरद पूर्णिमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन तथा श्री हनुमान सेवा समिति की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मेले की गतिविधियों पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है। शनिवार रात से सोमवार सुबह तक करीब 3 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।

श्री हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए चतुर्दशी की रात ही मंदिर के पट खोल दिए गए थे। इसके बाद से भक्त लगातार कतारों में लगकर बालाजी के दर्शन कर रहे हैं। शरद पूर्णिमा पर बाबा को खीर का भोग लगाया जाएगा।

सालासर बालाजी धाम में शरद पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
सालासर बालाजी धाम में शरद पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को आएंगे

शरद पूर्णिमा के दिन रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी के दर्शन के बाद सालासर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उनके दोपहर 2:10 बजे सालासर पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद वे दोपहर 2:30 से 3 बजे तक दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। फिर चमेली देवी सभागार में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

श्रद्धालुओं की आवाजाही व्यवस्थित रखने के लिए पुलिस थाने से मंदिर तक करीब 6 किलोमीटर लंबी रेलिंग लगाई गई है। यह मार्ग बालाजी बगीचा, हनुमान घाटी और रतनगढ़ रोड स्थित पुल नंबर-2 से होते हुए मेला ग्राउंड के रामसेतु तक जाता है। श्रद्धालुओं को धूप से बचाने के लिए रेलिंग वाले पूरे रास्ते पर टेंट लगाए गए हैं। जगह-जगह पीने के पानी की व्यवस्था भी की गई है।

350 कैमरों से निगरानी, मेडिकल टीम 24 घंटे तैयार

मेले में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए 350 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं को करीब 7 लाख पानी के पाउच वितरित किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 150 निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं।

आपात स्थिति से निपटने के लिए 3 एंबुलेंस और एक दमकल वाहन तैयार रखा गया है। वहीं, 60 सदस्यों की मेडिकल टीम 24 घंटे सेवाओं के लिए उपलब्ध है। अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस के 150 से अधिक जवान भी मेले में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

प्रशासन और समिति का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो और मेले की व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin