अवैध शराब की फैक्ट्री में आग लगाकर भागे आरोपी:दो फैक्ट्रियों पर आबकारी टीम का छापा;200 लीटर स्प्रिट सहित हजारों होलोग्राम,खाली पव्वे मिले
अवैध शराब की फैक्ट्री में आग लगाकर भागे आरोपी:दो फैक्ट्रियों पर आबकारी टीम का छापा;200 लीटर स्प्रिट सहित हजारों होलोग्राम,खाली पव्वे मिले
सीकर : सीकर जिले के हीरवास क्षेत्र में अवैध शराब बनाने वाली दो फैक्ट्रियों पर छापेमार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक स्थान पर आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश में आग लगा दी और मौके से फरार हो गए।
सीकर और नागौर आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों जगहों से भारी मात्रा में स्प्रिट और शराब निर्माण में यूज होने वाला अन्य सामान जब्त किया है। दोनों जगह से आबकारी विभाग की टीम के द्वारा 200 लीटर स्प्रिट,10 हजार होलोग्राम,5 हजार खाली पव्वे सहित पैकेजिंग का सामान बरामद किया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
पोल्ट्री फार्म और रिहायशी मकान में चल रही थी फैक्ट्रियां
यह कार्रवाई सोमवार दोपहर को सीकर के दांतारामगढ़ के हीरवास गांव में की गई। दरअसल, टीम को इनपुट मिला था कि गांव में एक पोल्ट्री फार्म और एक रिहायशी मकान में देशी शराब की फैक्ट्री संचालित हो रही है। इस इनपुट के आधार पर आज सीकर जिले के आबकारी विभाग के निरोधक दल के EO रामसहाय जाट, पेट्रोलिंग ऑफिसर महेश मील और नागौर जिले के आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा।
टीम जब पोल्ट्री फार्म में पहुंची तो वहां पर स्प्रिट के कई ड्रम और भारी मात्रा में खाली पव्वे, होलोग्राम सहित पैकेजिंग का सामान मिला। लेकिन इसी बीच आरोपियों को भनक लग गई। ऐसे में आरोपी रिहायशी मकान में टीनशेड के नीचे चल रही अवैध फैक्ट्री को आग लगाकर मौके से फरार हो गए।
जब टीम वहां पहुंची तो आग लगी हुई मिली। पुलिस ने तुरंत दमकल को मौके पर बुलाया और आग बुझाई। इस दौरान आबकारी विभाग की टीम को वहां से भी स्प्रिट के कई ड्रम और अन्य सामान मिले।
आबकारी विभाग की इन्वेस्टीगेशन में सामने आया कि जिस रिहायशी मकान में अवैध शराब की फैक्ट्री चल रही थी वह मुकेश का था। अवैध शराब की फैक्ट्री में जगदीश इसका पार्टनर था। दोनों मकान के अलावा पोल्ट्री फार्म में भी अवैध शराब का निर्माण करते थे।
लोकल पुलिस को नहीं थी खबर
इस मामले में दांतारामगढ़ पुलिस की भी लापरवाही सामने आई। थाना इलाके में इतनी भारी मात्रा में अवैध शराब तैयार की जा रही थी। धड़ल्ले से शराब तैयार करके सप्लाई हो रही थी, इसके बावजूद पहले कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पहले देखिए, कार्रवाई की PHOTO’S





देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2241471

