कोयली देवी ने संभाली अरनिया पंचायत की कमान:पूर्व प्रशासक गणपति देवी को दी श्रद्धांजलि, ग्रामीणों ने किया स्वागत
कोयली देवी ने संभाली अरनिया पंचायत की कमान:पूर्व प्रशासक गणपति देवी को दी श्रद्धांजलि, ग्रामीणों ने किया स्वागत
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर की ग्राम पंचायत अरनिया में सोमवार को पूर्व प्रशासक स्वर्गीय गणपति देवी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा और कार्यभार ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान उपसरपंच कोयली देवी ने ग्राम पंचायत प्रशासक का विधिवत कार्यभार संभाला। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर स्वर्गीय गणपति देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।
समारोह में यूडीएच मंत्री के प्रतिनिधि अजय सिंह खर्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने स्वर्गीय गणपति देवी के जनसेवा और पंचायत विकास में दिए गए उल्लेखनीय योगदान को याद किया। खर्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि कोयली देवी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत विकास की नई गति प्राप्त करेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता सीताराम बाडीगर ने की। बाडीगर ने कहा कि पंचायत का समग्र विकास जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से ही संभव है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में पंचायत विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद कोयली देवी ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंचायत में पारदर्शी प्रशासन, गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य और जनहित उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेंगे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कोयली देवी का माल्यार्पण कर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी मोहनलाल वर्मा, प्रशासक प्रतिनिधि सुरेश झाझड़िया और सरदार सिंह यादव, ग्राम विकास अधिकारी रमेश कुमार, पटवारी रामकिशोर, कनिष्ठ लिपिक प्रकाश बराला, मुकेश शेषमा, हरलाल यादव, बनवारी यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2241536

