[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुजारी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:मंदिर के आभूषण बरामद, मुख्य आरोपी पर 6 आपराधिक मामले दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

पुजारी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:मंदिर के आभूषण बरामद, मुख्य आरोपी पर 6 आपराधिक मामले दर्ज

पुजारी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:मंदिर के आभूषण बरामद, मुख्य आरोपी पर 6 आपराधिक मामले दर्ज

रानोली : रानोली थाना पुलिस ने मंदिर के पुजारी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मंदिर के सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। यह मामला क्षेत्र में काफी चर्चा में रहा था।

पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को किशोरपुरा निवासी भगवानलाल ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके भाई स्वर्गीय रामावतार प्रसाद गांव के लक्ष्मीनाथ मंदिर में पुजारी थे। कुछ समय पहले उन्होंने मंदिर के सोने-चांदी के आभूषण गिरवी रखकर रानोली निवासी सोहन लाल पटेल उर्फ सुंदरलाल पटेल और मनोज कुमार से रुपये उधार लिए थे। इसके बाद दोनों आरोपी लगातार रुपये लौटाने का दबाव बना रहे थे।

परिजनों ने बताया कि घटना से कुछ दिन पहले आरोपियों ने मंदिर में पहुंचकर पुजारी रामावतार प्रसाद के साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने पुजारी को सार्वजनिक रूप से बेइज्जत किया और रुपये नहीं लौटाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर रामावतार प्रसाद ने 3-4 जुलाई की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में भी आरोपियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का उल्लेख था। इसके आधार पर रानोली थाने में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृताधिकारी के सुपरविजन में थानाधिकारी रामलाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और गोपनीय जांच के आधार पर पुलिस ने किशोरपुरा निवासी सोहन लाल पटेल उर्फ सुंदरलाल पटेल (50) और मनोज कुमार पटेल (46) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर मंदिर के सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य आरोपी सोहन लाल पटेल के खिलाफ रानोली थाने में पहले से मारपीट और अन्य धाराओं के तहत छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल, दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles