12 घंटे की परीक्षा ड्यूटी से शिक्षकों में नाराजगी, राजस्थान शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
12 घंटे की परीक्षा ड्यूटी से शिक्षकों में नाराजगी, राजस्थान शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
झुंझुनूं : प्रतियोगी परीक्षाओं में शिक्षकों की दोनों पारियों में ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) ने सोमवार को उप जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर राहत की मांग की।
जिला मंत्री इरफान अहमद ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था के तहत शिक्षकों की ड्यूटी सुबह से शाम तक लगातार दोनों पारियों में लगाई जा रही है, जिससे उन्हें 12 से 13 घंटे तक लगातार कार्य करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षकों पर मानसिक और शारीरिक दबाव बढ़ रहा है तथा वे अपने परिवार को भी पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं।
संघ ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि भविष्य में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में शिक्षकों की ड्यूटी केवल एक पारी में ही लगाई जाए। इसके अलावा गर्मी की छुट्टियों में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को सेवा नियम 92बी के तहत उपार्जित अवकाश एवं निर्धारित मानदेय समय पर उपलब्ध कराया जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश प्रतिनिधि नरेन्द्र झाझड़िया, सुरेश आबुसरिया, अजय राव, योगेश जाखड़, चरण सिंह कस्वा एवं रामस्वरूप सैनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
संघ के पदाधिकारियों के अनुसार उप जिला कलेक्टर ने शिक्षकों की ड्यूटी एक पारी में लगाने के संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया तथा अन्य मांगों पर भी सहमति व्यक्त की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2241497

