[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाइट झुंझुनूं में डर्फ सलाहकार मंडल की बैठक में शैक्षिक उन्नति पर हुआ मंथन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाइट झुंझुनूं में डर्फ सलाहकार मंडल की बैठक में शैक्षिक उन्नति पर हुआ मंथन

डाइट झुंझुनूं में डर्फ सलाहकार मंडल की बैठक में शैक्षिक उन्नति पर हुआ मंथन

झुंझुनूं : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), झुंझुनूं में डर्फ सलाहकार मंडल की सत्रारंभ बैठक का आयोजन सोमवार को सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता डाइट प्राचार्या सुमित्रा झाझड़िया ने की। जिसका शुभारंभ स्वागत, उद्बोधन के साथ हुआ। इस अवसर पर डर्फ सलाहकार मंडल की सचिव एवं प्रभागाध्यक्ष डॉ. राजबाला ढ़ाका ने सत्र 2025 -26 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने गत सत्र में किए गए शोध एवं शैक्षिक नवाचारों की जानकारी देते हुए आगामी सत्र 2026 -27 में शैक्षिक उन्नति के लिए प्रस्तावित शोध कार्यो की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।

उन्होंने बताया कि शोध आधारित गतिविधियां विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा शिक्षण -अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। बैठक को संबोधित करते हुए डाइट की उप-प्राचार्या सीमा सुरा ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शोध कार्यो की आवश्यकता पर बल दिया। डाइट प्राचार्य सुमित्रा झाझड़िया ने बताया कि डाइट शिक्षकों के व्यावसायिक विकास, नवाचारों के प्रोत्साहन तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सतत् सुधार हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने सभी सदस्यों से शोध गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। बैठक में आगामी सत्र की कार्य योजना, शोध विषयों के चयन, शैक्षिक नवाचारों तथा संस्थागत विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

सदस्यों ने अपने सुझाव प्रस्तुत करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सार्थक सुझाव दिए। इस अवसर पर प्रतिभा न्यौला, प्रियंका बराला, सरिता नुनिया, प्रमेंद्र कुल्हार, बबीता ढाका, राजेश कुमार, मनोज कुमार मूंड, प्रदीप फोगाट, चंद्रभान, सुरेश कुमार एवं महेश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस विश्वास के साथ किया गया कि आगामी सत्र में शोध एवं नवाचार आधारित गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा मिलेगी।

Related Articles