[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

करणी सेना नेता हिमांशु हत्याकांड का आरोपी खाटू से गिरफ्तार:श्याम बाबा के दर्शन के बाद बेटे के साथ रेस्टोरेंट पहुंचा, पुलिस ने दबोचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

करणी सेना नेता हिमांशु हत्याकांड का आरोपी खाटू से गिरफ्तार:श्याम बाबा के दर्शन के बाद बेटे के साथ रेस्टोरेंट पहुंचा, पुलिस ने दबोचा

करणी सेना नेता हिमांशु हत्याकांड का आरोपी खाटू से गिरफ्तार:श्याम बाबा के दर्शन के बाद बेटे के साथ रेस्टोरेंट पहुंचा, पुलिस ने दबोचा

सीकर : जमशेदपुर करणी सेना नेता हिमांशु हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी नीरज सिंह को पुलिस ने खाटू से गिरफ्तार कर लिया। झारखंड के जमशेदपुर में 27 जून को बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर करनी सेना के नेता हिमांशु सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

सोमवार सुबह आरोपी बार संचालक नीरज सिंह पहले श्याम बाबा के दर्शन करने सीकर के खाटूश्यामजी पहुंचा था। आरोपी अपने बेटे आदित्य के साथ खाटूश्यामजी में दर्शन करने के लिए आया था। श्याम बाबा के दर्शन करने के बाद आरोपी एक रेस्टोरेंट गया, जहां दबिश देकर टीम ने उसे पकड़ लिया गया। आरोपी नीरज सिंह को झारखंड पुलिस के हवाले किया जाएगा।

जानिए, क्या है पूरा मामला

झारखंड के जमशेदपुर में 27 जून को बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के अंदर रात करीब 11:30 बजे कुछ लड़के युवतियों से छेड़खानी कर रहे थे। इसी बात को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट होना शुरू हो गई। इस दौरान करनी सेना नेता हिमांशु सिंह और प्रत्यूष नाम के युवक ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया।

मामला शांत होने के बाद जब हिमांशु और प्रत्यूष बार से बाहर निकले तो करीब 8 से 10 लड़कों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने इस दौरान हिमांशु सिंह पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। हालांकि, इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हिमांशु को पकड़कर अपनी जीप की तरफ ले गई, लेकिन वहां पर भी कुछ युवकों ने हिमांशु पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद बार मालिक नीरज सिंह सहित 11 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अब नीरज की गिरफ्तारी होने के बाद मामले में कुल 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। घटना के बाद आरोपी नीरज सिंह पहले तो फरार होने के लिए कोलकाता चला गया, इसके बाद हवाई मार्ग से राजस्थान पहुंचा था।

आरोपी की SIT की टीम लगातार कर रही थी पीछा

दरअसल, नीरज सिंह की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम(SIT) लगातार पीछा कर रही थी। टीम को क्लू मिला था कि आरोपी खाटू में दर्शन करने आया हुआ है। यह इनपुट लोकल पुलिस से शेयर किया गया। जिस पर खाटू पुलिस थाने के हेड कॉन्स्टेबल बनवारी और कॉन्स्टेबल राजेंद्र गढ़वाल ने मंडा रोड पर स्थित एक होटल के रेस्टोरेंट से आरोपी को गिरफ्तार किया। अब आरोपी को झारखंड पुलिस को सौंपा जाएगा।

Related Articles