धुनेश्वर धाम मंडावरा में 221वाँ संगीतमय सुंदरकांड पाठ आयोजित, पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी
महंत भोला शंकर दास महाराज के सानिध्य में गूंजे बालाजी के जयकारे, महाआरती के बाद पंगत प्रसादी का हुआ आयोजन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल धुनेश्वर धाम मंडावरा में श्री नवोडा बालाजी सेवा मंडल के तत्वावधान में 221वें संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। धाम के परम पूज्य महंत भोला शंकर दास महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में समूचा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
सुंदरकांड पाठ के दौरान श्री नवोडा बालाजी सेवा मंडल के रोहिताश सैनी मावता, हेमंत कुलश्रेष्ठ, महावीर प्रसाद सैनी, कृष्ण कुमार सैनी, प्रेमचंद, छीतर मल, अनिल सैनी चौकड़ी, श्रवण सैनी थोई सहित अन्य सदस्यों ने सुमधुर भजनों और चौपाइयों की संगीतमय प्रस्तुतियां दीं, जिस पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे।
पूर्व मंत्री गुढ़ा सहित कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस पावन अवसर पर पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने भी विशेष रूप से शिरकत की और धोक लगाकर देश व खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में आस-पास के गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस तपस्थली के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। पाठ के विश्राम पर बालाजी महाराज की भव्य आरती उतारी गई, जिसके पश्चात विशाल पंगत प्रसादी (भंडारे) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।
ये रहे मौजूद
धार्मिक अनुष्ठान में सरपंच ग्यारशी लाल, महेंद्र, कालू, सत्यनारायण शर्मा, सुशील जोशी, कैलाश चंद, लोकेश, दीपक, प्रदीप सिंह, शेर सिंह, रामावतार स्वामी, विजेंद्र सिंह, कृष्ण सिंह, दीपसिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2241475

