[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के हीरवास में अवैध शराब की 2 फैक्ट्री पकड़ी:एक जगह आग लगाकर फरार हुए आरोपी,भारी मात्रा में स्प्रिट सहित अन्य सामान मिला

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर के हीरवास में अवैध शराब की 2 फैक्ट्री पकड़ी:एक जगह आग लगाकर फरार हुए आरोपी,भारी मात्रा में स्प्रिट सहित अन्य सामान मिला

सीकर के हीरवास में अवैध शराब की 2 फैक्ट्री पकड़ी:एक जगह आग लगाकर फरार हुए आरोपी,भारी मात्रा में स्प्रिट सहित अन्य सामान मिला

सीकर : सीकर,नागौर आबकारी विभाग की टीम ने ज्वाइंट कार्रवाई करते हुए दांतारामगढ़ के हीरवास गांव में देशी शराब की अवैध फैक्ट्रियों पर छापा मारा। एक जगह तो आरोपी फैक्ट्री को ही आग लगाकर फरार हो गए। दोनों जगह से टीम ने स्प्रिट के कई ड्रम बरामद किए हैं। आबकारी विभाग जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करेगा।

अवैध फैक्ट्रियों से टीम के द्वारा स्प्रिट सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।
अवैध फैक्ट्रियों से टीम के द्वारा स्प्रिट सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

यह कार्रवाई सीकर के दांतारामगढ़ के हीरवास में की। दरअसल टीम को इनपुट मिला था कि गांव में एक पोल्ट्री फार्म और एक रिहायशी मकान में देशी शराब की फैक्ट्री संचालित हो रही है। इस इनपुट के आधार पर आज सीकर जिले के आबकारी विभाग के निरोधक दल के EO रामसहाय जाट,पेट्रोलिंग ऑफिसर महेश मील और नागौर जिले के आबकारी विभाग की विभाग की टीम ने रेड की।

टीम जब पोल्ट्री फार्म में पहुंची तो वहां पर स्प्रिट के कई ड्रम और भारी मात्रा में खाली पव्वे,होलोग्राम सहित पैकेजिंग का सामान मिला। लेकिन इसी बीच आरोपियों को भनक लग गई। ऐसे में आरोपी रिहायशी मकान में टीनशेड के नीचे चल रही अवैध फैक्ट्री को आग लगाकर फरार हो गए। जब टीम वहां पहुंची तो आग लगी हुई मिली। जिसे टीम के द्वारा बुझाया गया। वहां से भी स्प्रिट के कई ड्रम और अन्य सामान मिला।

लोकल पुलिस को खबर तक नहीं थी

इस मामले में दांतारामगढ़ पुलिस की भी लापरवाही सामने आई। थाना इलाके में इतनी भारी मात्रा में अवैध शराब तैयार की जा रही थी। धड़ल्ले से शराब तैयार करके सप्लाई हो रही थी इसके बावजूद पहले कोई कार्रवाई नहीं की गई

Related Articles