दुष्कर्म के आरोपी को महज 8 घंटे में किया गिरफ्तार
दुष्कर्म के आरोपी को महज 8 घंटे में किया गिरफ्तार
मंडावा : पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को मामला दर्ज होने के 8 घंटे में ही गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामपाल मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कोलाली निवासी बाबू खान (58) है। आरोपी के खिलाफ नाबालिग ने गुरुवार को मामला दर्ज कराया था। जिसमें तीन साल से गंदी हरकते करने, दुष्कर्म, किसी को बताने पर परिवार को मरवा देने की धमकी देने, बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए थे।

मामला दर्ज होने के बाद थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में हैडकांस्टेबल संजीव कुमार, कांस्टेबल विक्रम सिंह, अमर सिंह, नरेंद्र पूनिया, सरोज, महावीर सिंह की टीम का गठन किया गया। पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033287


