सरदारशहर के नए SHO धीरेंद्र सिंह शेखावत:बोले- अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई; भानीपुरा में मंगुराम ने भी संभाला पद
सरदारशहर के नए SHO धीरेंद्र सिंह शेखावत:बोले- अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई; भानीपुरा में मंगुराम ने भी संभाला पद
सरदारशहर : पुलिस विभाग में हाल ही में हुए तबादलों के बाद सरदारशहर, भानीपुरा और भालेरी थानों को नए थाना अधिकारी मिल गए हैं। सरदारशहर में धीरेंद्र सिंह शेखावत और भानीपुरा में मंगुराम ने अपने-अपने थानों का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सरदारशहर थाना अधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत के पदभार संभालने पर शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की उम्मीद जताई गई।
कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता
पदभार ग्रहण करने के बाद थाना अधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने अपराधों और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
शेखावत ने यह भी कहा कि अपराधियों में पुलिस का भय और आमजन में विश्वास कायम करना उनकी कार्यशैली का मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कोई भी व्यक्ति अवैध या आपराधिक गतिविधियों में लिप्त दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना मिलने पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
इन थानों में दे चुके सेवाएं
नव नियुक्त थाना अधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत पुलिस सेवा का लंबा अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे जयपुर के कानोता और श्याम नगर, बीकानेर के बीछवाल, सदर, देशनोक, कोलायत, गंगाशहर, पांचू, एम. नगर और कोटगेट सहित कई महत्वपूर्ण थानों में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने हनुमानगढ़ जंक्शन, पीलीबंगा और श्रीगंगानगर में भी विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2254929


