देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल में भामाशाह दिनेश पोद्दार के सौजन्य से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैप्टन जाफर खान रहे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, फिटनेस और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरणा जागृत करना था।
इस अवसर पर अग्निवीर भर्ती में चयनित 10 युवाओं का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही 400 मीटर और 1600 मीटर दौड़ (बालक एवं बालिका वर्ग), 2 किलोमीटर पैदल वॉक तथा बालिका वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिताओं के समापन पर सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय निदेशक प्रताप सिहाग ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और प्रत्येक विद्यार्थी को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेना चाहिए।
कार्यक्रम के सफल संचालन में कोच महावीर चौहान और सुरेन्द्र शर्मा का विशेष योगदान रहा। समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने विजेता खिलाड़ियों और अग्निवीर चयनित युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us