[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में लेक्चरर के स्थानांतरण पर SFI का विरोध:रोक लगाने की मांग, कॉलेज गेट पर ताला जड़ा; एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में लेक्चरर के स्थानांतरण पर SFI का विरोध:रोक लगाने की मांग, कॉलेज गेट पर ताला जड़ा; एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

नीमकाथाना में लेक्चरर के स्थानांतरण पर SFI का विरोध:रोक लगाने की मांग, कॉलेज गेट पर ताला जड़ा; एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

नीमकाथाना : नीमकाथाना में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) इकाई ने राजकीय एस.एन.के.पी. पीजी कॉलेज के गेट पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कॉलेज से लेक्चरर के स्थानांतरण के विरोध में किया गया। SFI ने उपखण्ड अधिकारी (SDM) के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार को ज्ञापन सौंपकर स्थानांतरण पर तत्काल रोक लगाने और रिक्त शैक्षणिक पदों को शीघ्र भरने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि कॉलेज में कुल 62 स्वीकृत शैक्षणिक पदों में से वर्तमान में 25 पद रिक्त हैं। पहले से ही बड़ी संख्या में पद खाली होने के कारण शिक्षण व्यवस्था प्रभावित थी। हाल ही में 5 व्याख्याताओं और 1 प्रयोगशाला सहायक के स्थानांतरण से स्थिति और गंभीर हो गई है, जिससे हजारों छात्रों की पढ़ाई सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है।

SFI ने मांग की है कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए इन स्थानांतरणों पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही, कॉलेज के सभी रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियां की जाएं ताकि शिक्षण कार्य सुचारु रूप से चल सके।

इस अवसर पर SFI के जिला महासचिव विक्रम यादव ने कहा कि राज्य सरकार को छात्रों के भविष्य के साथ समझौता नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस कॉलेज में 6000 नियमित छात्र अध्ययनरत हों और वहां पहले से पद रिक्त हों, ऐसे में 5 और प्रोफेसरों का स्थानांतरण अनुचित है।

यादव ने चेतावनी दी कि यदि रिक्त पदों को शीघ्र नहीं भरा गया और स्थानांतरण वापस नहीं लिए गए, तो SFI छात्रों के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एडवोकेट कॉमरेड गोपाल सैनी ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षकों की लगातार कमी शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रही है, जिस पर सरकार को तत्काल ध्यान देना चाहिए। SFI के पूर्व नेता कॉमरेड ओमप्रकाश सैनी ने जोर दिया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रत्येक छात्र का अधिकार है और सरकार का दायित्व है कि कॉलेज में पर्याप्त शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करे।

SFI तहसील अध्यक्ष मोहित यादव, जिला संयुक्त सचिव किरण सैनी और मयंक शर्मा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि यदि इस समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ

इस दौरान एसएफआई जिला महासचिव विक्रम यादव, जिला संयुक्त सचिव किरण सैनी, तहसील अध्यक्ष मोहित यादव, तहसील महासचिव मयंक शर्मा, इकाई सचिव दीपक गुर्जर, रवि कुमावत,अमित चेची, दिनेश गुर्जर, यशवीर मौर्य,अनुराधा, पूजा सैनी, तीजा वर्मा, मनीषा गुर्जर, मनीष शर्मा, मोहित यादव, आकांक्षा तंवर, निक्कू, बिट्टू यादव, उमेश दिवांच सहित अन्य स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker