लक्ष्मणगढ़ में शिक्षक संघ ने तबादला नीति का किया विरोध:बोले-मानवीय संवेदनाओं की अनदेखी, जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी
लक्ष्मणगढ़ में शिक्षक संघ ने तबादला नीति का किया विरोध:बोले-मानवीय संवेदनाओं की अनदेखी, जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी
लक्ष्मणगढ़ : राजस्थान शिक्षक संघ उपशाखा लक्ष्मणगढ़ ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से भेजा गया। ब्लॉक अध्यक्ष रामावतार फगेड़िया के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में शिक्षकों के तबादलों के नाम पर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया गया है। संघ ने सरकार से मौजूदा तबादलों की समीक्षा कर उन्हें निरस्त करने और एक पारदर्शी तबादला नीति लागू करने की मांग की है।
मानवीय संवेदनाओं की अनदेखी का आरोप
संघ ने अपने ज्ञापन में कहा कि तबादला अभियान के दौरान मानवीय संवेदनाओं की अनदेखी की गई है। बड़ी संख्या में शिक्षकों के स्थानांतरण के कारण कई विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त हो गए हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। पहले चरण में 15 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर और उसके बाद 17 जुलाई को संभाग मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।
ये रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक मंत्री मनोज महला, सुरेन्द्र पुनिया, महेश गढ़वाल, संदीप जांगिड़, सुभाष ढाका, पवन शर्मा, मनोज पांडे, शिवभगवान पीटीआई, योगराज पीटीआई, सुधीर पीटीआई, जयप्रकाश गोवला, कृष्ण कुमार महला, बाबूलाल, ओमप्रकाश सर्वा, मनोज दाधीच, राजेन्द्र चाहर, रामचंद्र नेहरा, बिहारलाल, दीनदयाल, श्रीचंद और दिनेश बगड़िया सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2254929


