[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘सीएम नहीं, आपकी दीदी हूं, बारिश में आप बैठे रहे, मैं रातभर परेशान रही’


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोलकाताटॉप न्यूज़पश्चिम बंगालब्रेकिंग न्यूज़राज्य

‘सीएम नहीं, आपकी दीदी हूं, बारिश में आप बैठे रहे, मैं रातभर परेशान रही’

अचानक जूनियर डॉक्टरों के बीच पहुंचकर चौंकाया

कोलकाता  आरजी कर अस्पताल में जूनियर डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या मामले में प्रदर्शनकारी डॉक्टरों और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच जारी गतिरोध को तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को ’आखिर कोशिश’ के तहत आंदोलनकारियों के बीच पहुंचीं। ममता ने दोपहर करीब एक बजे धरनास्थल पर अचानक पहुंच कर सबको हैरत में डाल दिया। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से भावनात्मक लगाव जोड़ते हुए चिकित्सकों से काम पर लौटने का आग्रह किया।

डॉक्टर अड़े, गतिरोध जल्द खत्म होने के संकेत नहीं

’हमें न्याय चाहिए’ के नारे के बीच डॉक्टरों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ’मैं आपसे मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं, बल्कि ‘दीदी’ के तौर पर मिलने आई हूं। कल रात भर बारिश हुई आप यहां विरोध पर बैठे थे मैं रात भर परेशान रही। आपकी मांगों को आपसे सुनने के बाद मैं अध्ययन करूंगी। मैं आश्वासन देती हूं कि कोई दोषी पाया गया तो कार्रवाई करूंगी।’

सीएम ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने चिकित्सकों के काम पर लौटने के लिए 10 सितंबर की समयसीमा तय की थी और वो नहीं चाहतीं कि प्रदर्शनकारी चिकित्सकों को परेशानी उठानी पड़े. इस मामले पर मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में सुनवाई होगी. मैं नहीं चाहती कि आप लोगों को परेशानी हो… अगर आप मुझ पर भरोसा रखते हैं, तो मैं आपकी शिकायतों पर गौर करूंगी.

साल्टलेक में स्वास्थ्य भवन के बाहर प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से ममता ने कहा कि उनके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाएंगी क्योंकि वह लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने में विश्वास नहीं रखतीं। उन्होंने कहा कि बंगाल उत्तर प्रदेश नहीं है। संकट को सुलझाने का यह मेरा आखिरी प्रयास है।’ मुख्यमंत्री के जाने के बाद अधिकारियों ने आंदोलनकारियों को 15 सदस्यों के साथ वार्ता के कलिए फिर न्योता दिया जिसे उन्होंने यह कहकर ठुकरा दिया कि बिना वीडियोग्राफी वे वार्ता नहीं करेंगे। भाजपा के सह प्रदेश प्रभारी अमित मालवीय ने प्रतिक्रिया दी कि ममता के ऐसा करने का उद्देश्य फोटो खिंचाने और डॉक्टरों के बीच कन्फ्यूजन पैदा करना है। उनकी मांगों में अस्पतालों में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था कायम करना और आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के मामले में शीर्ष अधिकारियों को हटाना शामिल है।

https://x.com/ANI/status/1834860030426071131

रोगी कल्याण समितियां भंग

सीएम ने घोषणा की कि सभी सरकारी अस्पतालों की रोगी कल्याण समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। जूनियर डॉक्टर एक महीने से ज्यादा समय से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हो रही है।

वहीं ममता बनर्जी ने कहा कि चूंकि आरजी कर मुद्दा अदालत के सामने है, इसीलिए हम लाइव स्ट्रीमिंग की अनुमति नहीं दे सकते. उन्होंने कहा कि मैं अनुरोध कर रही हूं, कृपया आएं और बात करें. आपने आज की बैठक का अनुरोध किया था. इस तरह आप मेरा अनादर क्यों कर रहे हैं? मैं इंतज़ार करती रहती हूं, आप मुझसे मिलते नहीं. मैं प्रदर्शन स्थल पर भी गई. आप राजनीति भूल जाइए और आइए हम इंसानों की तरह बात करें.

मुझे पद की चिंता नहींः सीएम

ममता ने कहा कि मैं अकेले सरकार नहीं चलाती, मैं आपकी मांगों का वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अध्ययन कर समाधान जरूर निकालूंगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सजा जरूर मिलेगी। मुझे मेरे पद की चिंता नहीं है। मैं आपसे थोड़ा समय मांग रही हूं। अस्पताल के विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा से जुड़े सभी काम शुरू कर दिए गए हैं और आगे भी किए जाएंगे।

https://x.com/ANI/status/1834860030426071131?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1834860030426071131%7Ctwgr%5E5f16ceef0919ee785a24428c5df36cb3cebb9970%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.timesnowhindi.com%2Findia%2Fmamata-makes-surprise-visit-to-protest-site-of-junior-doctors-urges-them-to-return-to-work-article-113345428

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22