[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारतीय सेना सेवा कोर के हवलदार जितेंद्र सिंह का ड्यूटी के दौरान निधन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुलताना

भारतीय सेना सेवा कोर के हवलदार जितेंद्र सिंह का ड्यूटी के दौरान निधन

भारतीय सेना सेवा कोर के हवलदार जितेंद्र सिंह का ड्यूटी के दौरान निधन

सुलताना : भारतीय सेना सेवा कोर में कार्यरत हवलदार जितेंद्र सिंह का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। वह सेना सेवा कोर की यूनिट 27 डीओयू में करीब छह हजार फीट की ऊंचाई पर पूर्वोत्तर के सिक्किम में हाई एटीट्यूड एरिया में सेवाएं दे रहे थे। उनका रविवार को पैतृक गांव सुलताना में ससमान अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन की सूचना पर कस्बे में शोक की है। जवान के भाई मनेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि यूनिट की ओर से सुलताना थाने में उनके निधन की आधिकारिक सूचना भिजवाई गई। थाने ने परिजन को सूचना दी। मनेंद्र सिंह ने बताया कि सिक्किम में अपनी पोस्ट से अन्य पोस्ट पर जाते समय गाड़ी में जवान जितेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद 12 सितंबर को सुबह सात बजे जवान का निधन हो गया। जवान जितेंद्र सिंह शेखावत 1998 में सेवा सेना सेवा कोर में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में पत्नी मनोज कंवर, बेटी कंवर, बेटा हर्षवर्धन सिंह हैं। बेटी नीट की तैयारी कर रही हैं तथा बेटा 12वीं में अध्ययनरत है। जितेंद्र सिंह 15 दिन की पहले ही छुट्टी पूरी कर वापस लौटे थे।

तिरंगा रैली निकलेगी

उधर, जवान जितेंद्रसिंह के समान में रविवार को सुबह नौ बजे चिड़ावा रोड पर पावर हाउस के पास से बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली कस्बे के मुय मार्गो से होते हुए उनके निज निवास पहुंचेगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष दयानंद वर्मा ने बताया की सुलताना के लाडले जितेंद्र सिंह की तिरंगा रैली यात्रा के समान में रविवार को अंतिम संस्कार तक बाजार को बंद रखा जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad