अग्निवीरों का सेवाकाल 6 साल करने के फैसले का शेखावाटी के युवाओं ने किया स्वागत
बोले- दो साल अतिरिक्त सेवा से बढ़ेगा अनुभव, परिवार को मिलेगा आर्थिक लाभ; पुरानी भर्ती व्यवस्था बहाल करने की भी उठाई मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : केंद्र सरकार की ओर से अग्निवीरों के पहले बैच के 75 प्रतिशत जवानों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार देने के फैसले का शेखावाटी के युवाओं ने स्वागत किया है। अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने इसे जवानों और उनके परिवारों के हित में उठाया गया सकारात्मक कदम बताया है। उनका कहना है कि सेवा अवधि बढ़ने से जवानों को सेना में देशसेवा का अधिक समय मिलेगा। साथ ही सैन्य अनुभव बढ़ने के साथ परिवार को भी आर्थिक लाभ होगा।
युवाओं के अनुसार अग्निवीर योजना के तहत पहले जवानों का सेवाकाल चार साल निर्धारित था। अब दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार मिलने से यह अवधि छह साल हो जाएगी। योजना के प्रावधानों के तहत 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित सेना में शामिल किया जाएगा, जबकि शेष 75 प्रतिशत जवानों को अतिरिक्त सेवा अवधि का लाभ मिलेगा।
युवाओं का कहना है कि सेवा अवधि बढ़ने से अग्निवीरों को सैन्य प्रशिक्षण और कार्य का अधिक अनुभव हासिल होगा। इसका लाभ उन्हें भविष्य में भी मिल सकता है। साथ ही अतिरिक्त दो साल तक सेवा करने से जवानों को आर्थिक रूप से भी मदद मिलेगी। युवाओं को उम्मीद है कि इस फैसले से अग्निवीर भर्ती के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ेगा।
हालांकि, युवाओं ने अग्निवीर योजना के साथ पुरानी भर्ती व्यवस्था बहाल करने की मांग भी उठाई है। उनका कहना है कि योजना लागू होने के बाद सेना में स्थायी भर्ती के अवसर सीमित हुए हैं। ऐसे में सरकार को अग्निवीर योजना के साथ-साथ पुराने पैटर्न पर भी सेना भर्ती शुरू करनी चाहिए, ताकि सेना में जाने का सपना देख रहे अधिक से अधिक युवाओं को अवसर मिल सके। युवाओं का मानना है कि दो साल का सेवा विस्तार सराहनीय कदम है, लेकिन स्थायी रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए पुरानी भर्ती प्रक्रिया पर भी सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2507057