[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मोहता गर्ल्स स्कूल में खेल व विभागीय गतिविधियां नहीं करवाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

मोहता गर्ल्स स्कूल में खेल व विभागीय गतिविधियां नहीं करवाने की मांग

मोहता गर्ल्स स्कूल में खेल व विभागीय गतिविधियां नहीं करवाने की मांग

सादुलपुर : राजकीय मोहता गर्ल्स उमावि में अध्ययनरत छात्राओं के अभिभावकों ने शनिवार को सीबीईओ बबलेश शर्मा को कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया। इसमें शिक्षा विभाग की खेल प्रतियोगिताएं व गतिविधियां स्कूल में आयोजित नहीं करवाने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया कि उनकी बालिकाएं राजकीय मोहता गर्ल्स उमावि में पढ़ रही है। यह जिले का सबसे अधिक नामांकन वाला स्कूल है। अब विभाग की ओर से कई बार विभिन्न तरह की खेल प्रतियोगिता व अन्य गतिविधियों के लिए इस स्कूल का उपयोग किया जाता है। बालिकाओं की सुरक्षा व पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए ऐसे आयोजन, आवास आदि नहीं करवाने संबंधी आदेश विभाग को देने की मांग की गई है।

ज्ञापन में भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रखने पर टीवी कटवाने की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन देने वालों में नंदकिशोर, अनिल, नंदू प्रजापत, विनोद कुमार, मुस्तफा खान, निकी, नजमा, जसवंत, कमला प्रसाद, बालाराम पूनिया, पिंकी, निर्मला, ज्योति, माया देवी, संजय कुमार बुरड़क, बिल्लू गहलोत, किशन कुमार, सतीश शर्मा आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad