झुंझुनूं में तीसरी आल राजस्थान अमन व इस्लाहे मुआशरा कॉन्फ्रेंस संपन्न
हजारों लोगों की मौजूदगी में अमन-चैन, शिक्षा और आपसी भाईचारे का दिया संदेश
झुंझुनूं : शहर में जमात-ए-अहले हदीस झुंझुनूं और जमीअत उलमा अहले हदीस के तत्वावधान में तीसरी ‘आल राजस्थान अमन व इस्लाहे मुआशरा कॉन्फ्रेंस’ आयोजित हुई। सम्मेलन में प्रदेशभर से हजारों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सुधार, शिक्षा के प्रसार तथा देश में शांति और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना रहा।
सम्मेलन की अध्यक्षता अब्दुल रहीम ने की। कार्यक्रम की निगरानी खालिद मिर्जा, अब्दुल सत्तार तंवर, मुस्लिम तंवर, अय्यूब बिसायती, अब्बास बडगूजर और शाहिद राठौर ने संयुक्त रूप से की। नगर परिषद सभापति अब्दुल्लाह गुलाम नबी अगवान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आशिफ मुहम्मदी, जैनुल आबेदीन और सलाहुद्दीन फैजी ने किया। स्वागत भाषण जैनुल आबेदीन ने दिया, जबकि सलीम फैजी ने आभार व्यक्त किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए बेंगलुरु से आए डॉ. सय्यद मैराज रब्बानी ने कहा कि वर्तमान दौर में भाईचारे और शांति को मजबूत करने के लिए शिक्षा सबसे जरूरी माध्यम है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से आपसी सौहार्द का प्रतीक रहा है। मुंबई से आए किफायतुल्लाह सनाबिली ने युवाओं को फिजूलखर्ची से बचने और सामाजिक माध्यमों की दुनिया से बाहर निकलकर समाजहित में काम करने की नसीहत दी। सरफराज फैजी ने परिवार और महिलाओं की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए बेहतर परिवार के निर्माण में आपसी सहयोग का संदेश दिया।
प्रदेशभर से आए आरिफ मदनी, अबुल कलाम फैजी, असलम मदनी, मुहम्मद इसहाक सनाबिली, हाफिज राशिद सल्फी, सादिक फैजी, अहसान बदर तैमी और अब्दुस्सलाम मदनी ने भी अपने विचार रखे। सम्मेलन के दौरान लाडनूं से साबिर सल्फी भी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अब्दुस्समद सल्फी ने दुआ कराई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2503047

