[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना की 39 पंचायतों में 19 महिलाएं बनी सरपंच:इक्कीस वर्षीय पलक भट्ट सबसे युवा सरपंच; सिरोही में उर्मिला 1987 वोटों से जीती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना की 39 पंचायतों में 19 महिलाएं बनी सरपंच:इक्कीस वर्षीय पलक भट्ट सबसे युवा सरपंच; सिरोही में उर्मिला 1987 वोटों से जीती

नीमकाथाना की 39 पंचायतों में 19 महिलाएं बनी सरपंच:इक्कीस वर्षीय पलक भट्ट सबसे युवा सरपंच; सिरोही में उर्मिला 1987 वोटों से जीती

नीमकाथाना : नीमकाथाना में पंचायत चुनाव के नतीजों में इस बार क्षेत्र में युवा जोश और अनुभव का मेल देखने को मिला। नीमकाथाना पंचायत समिति की 39 ग्राम पंचायतों में हुए सरपंच चुनाव में 19 महिलाओं और 20 पुरुषों ने जीत दर्ज की। इस तरह 48.72 प्रतिशत महिला और 51.28 प्रतिशत पुरुष सरपंच निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित सरपंचों की उम्र 21 से 74 वर्ष के बीच रही।

21 साल की पलक सबसे युवा, 74 साल तक के प्रत्याशियों को मौका

चुनाव में युवाओं की भागीदारी खास रही। हरजनपुरा ग्राम पंचायत में 21 वर्षीय पलक भट्ट ने 637 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर सबसे युवा सरपंच बनने का रिकॉर्ड बनाया। वहीं तिवाड़ी का बास में 29 वर्षीय जयराम यादव ने महज 29 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।आयु वर्ग के आंकड़ों के अनुसार, 21 से 40 वर्ष के 19 सरपंच निर्वाचित हुए हैं। 41 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 13 और 61 वर्ष से अधिक उम्र के 7 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

सिरोही में सबसे बड़ी जीत, गोविंदपुरा और नीमोड़ में पांच वोट से फैसला

सिरोही ग्राम पंचायत में उर्मिला ने 1987 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की, जो सबसे बड़ा अंतर रहा। हरजनपुरा में पलक भट्ट 637 वोटों से जीतीं। दूसरी ओर गोविंदपुरा और नीमोड़ पंचायतों में प्रत्याशियों ने महज पांच-पांच वोटों के अंतर से जीत हासिल की। मावंडा आरएस में गीता देवी ने 16 वोटों से जीत दर्ज की। जाटाला में बबिता देवी 798 और पीथमपुरी में अनुराधा बघाला 667 वोटों के अंतर से विजयी रहीं। इन नतीजों में कहीं भारी जनसमर्थन तो कहीं कांटे की टक्कर देखने को मिली।

युवा सरपंचों में महिलाओं की संख्या अधिक

नीमकाथाना पंचायत समिति की 39 ग्राम पंचायतों में 11 सीटों पर 30 वर्ष से कम उम्र के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22