आशीष कंप्यूटर्स पर नवनिर्वाचित सरपंच संदीप राव का स्वागत
फूल-मालाएं पहनाकर किया अभिनंदन, मिठाई खिलाकर दी जीत की बधाई
चिड़ावा : ग्राम पंचायत घरड़ाना खुर्द से नवनिर्वाचित सरपंच संदीप राव का चिड़ावा स्थित आशीष कंप्यूटर्स पर पहुंचने पर साथियों की ओर से स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। साथियों ने सरपंच पद पर निर्वाचित होने पर संदीप राव को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सभी ने दीपावली की खुशियां भी साझा कीं और एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल रहा।
इस दौरान संदीप केडिया, प्रदीप मोदी, आशीष अग्रवाल, राहुल सुल्तानिया, रमेश स्वामी, पिंचू केडिया, अमित चोटिया, पार्षद संजय महमिया, पंकज नूनिया, कुलदीप भगेरिया और प्रदीप गुप्ता सहित अनेक साथी मौजूद रहे। सभी ने संदीप राव को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2503649

