[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बागला स्कूल में विद्यार्थियों ने सीखी आपदा से बचाव की तकनीक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बागला स्कूल में विद्यार्थियों ने सीखी आपदा से बचाव की तकनीक

पीएमश्री विद्यालय योजना के तहत मॉक ड्रिल आयोजित, भूकंप और आगजनी जैसी आपात स्थितियों से निपटने का किया अभ्यास

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय में पीएमश्री विद्यालय योजना के तहत आपदा प्रबंधन गतिविधियों के अंतर्गत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को भूकंप, आगजनी और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रहने तथा बचाव के तरीकों का व्यावहारिक अभ्यास करवाया गया।

सिविल डिफेंस चूरू के मास्टर ट्रेनर महेंद्र सिहाग, ओमप्रकाश, राजेन्द्र बेनीवाल और नरेश सैनी ने विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार, सीपीआर, अग्निशमन अभ्यास, स्ट्रेचर के उपयोग और बचाव संबंधी उपकरणों की जानकारी दी।

मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजते ही विद्यार्थियों ने बिना घबराए और अनुशासन के साथ कक्षाओं से बाहर निकलकर मैदान में एकत्रित होने का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने उन्हें भूकंप जैसी स्थिति में बचाव के लिए ‘झुको, ढको और पकड़ो’ तकनीक की जानकारी दी। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में शांत रहकर सही निर्णय लेने के महत्व को समझाया।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस अभ्यास का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपदा के समय सतर्क रहने, सुरक्षित स्थान तक पहुंचने और स्वयं के साथ दूसरों की सुरक्षा में सहयोग करने के लिए तैयार करना था। अभ्यास से विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी मिली।

इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य बबीता सैनी, उप प्राचार्य विजयपाल घुआ, आपदा प्रबंधन प्रभारी मोहम्मद याकूब मोयल सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने सिविल डिफेंस की टीम का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22