युवक ने दुकान के गल्ले से 25 हजार रुपए चुराए:वारदात को युवक ने डेढ़ मिनट में दिया अंजाम, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
युवक ने दुकान के गल्ले से 25 हजार रुपए चुराए:वारदात को युवक ने डेढ़ मिनट में दिया अंजाम, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
नीमकाथाना : नीमकाथाना में खेतड़ी मोड़ स्थित एएसपी कार्यालय के ठीक सामने गोयल कॉस्मेटिक दुकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हो गई। दुकान में घुसे एक युवक ने महज डेढ़ मिनट में गल्ले से करीब 25 हजार रुपए पार कर लिए। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रेकी के बाद काउंटर के पीछे पहुंचा युवक
जानकारी के अनुसार, घटना के समय दुकान मालिक नितेश गोयल घर के अंदर गए हुए थे, जबकि उनके पिता दुकान के बाहर बैठे थे। इसी दौरान एक युवक दुकान में आया और इधर-उधर घूमकर रेकी करने लगा। इसके बाद वह काउंटर के पीछे पहुंचा और गल्ले से करीब 25 हजार रुपए निकालकर बाहर आ गया।
इसी दौरान दुकानदार नितेश गोयल दुकान पर पहुंच गए। युवक ने उनसे परफ्यूम दिखाने को कहा। दुकानदार ने उसे परफ्यूम दिखाया, लेकिन युवक ने खरीदने से मना कर दिया और वहां से चला गया।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात
कुछ देर बाद दुकानदार ने गल्ला संभाला तो वह खुला मिला और उसमें रखे रुपए गायब थे। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो चोरी की पूरी वारदात सामने आ गई।
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2503899


