[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जीत के जश्न से पहले गांव की चिंता, 25 वर्षीय सरपंच अदिति ने पेश की जनसेवा की मिसाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जीत के जश्न से पहले गांव की चिंता, 25 वर्षीय सरपंच अदिति ने पेश की जनसेवा की मिसाल

सरपंच बनते ही पंचायत को भेंट किया ट्रैक्टर और पानी का टैंकर, हर घर तक निशुल्क पानी पहुंचाना बताया प्राथमिकता

झुंझुनूं : आमतौर पर चुनाव जीतने के बाद नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत और अभिनंदन होता है, लेकिन सिंघाना पंचायत समिति की ढाढ़ोत कलां ग्राम पंचायत की 25 वर्षीय सरपंच अदिति शर्मा ने अपनी जीत को अलग अंदाज में यादगार बनाया। सरपंच बनने के बाद उन्होंने गांव की पेयजल समस्या को प्राथमिकता देते हुए पंचायत को ट्रैक्टर और पानी का टैंकर भेंट किया। अदिति का कहना है कि उनकी कोशिश है कि गांव के हर घर तक निशुल्क पानी पहुंचे और किसी परिवार को पेयजल के लिए परेशानी न उठानी पड़े।

अदिति शर्मा ने ढाढ़ोत कलां ग्राम पंचायत से सरपंच का चुनाव 506 मतों के अंतर से जीता है। गांव में पेयजल की समस्या को देखते हुए उन्होंने जीत के तुरंत बाद ही पंचायत को ट्रैक्टर और टैंकर देने का निर्णय लिया। उनका मानना है कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी पहली जिम्मेदारी गांव की जरूरतों को पूरा करना है।

नीरू यादव से मिली प्रेरणा

अदिति के चुनाव लड़ने के फैसले के पीछे झुंझुनूं जिले की ही एक महिला सरपंच की प्रेरणा रही। बुहाना तहसील की लाम्बी अहीर ग्राम पंचायत की हॉकी वाली सरपंच नीरू यादव के कामकाज और नेतृत्व से प्रभावित होकर अदिति के मन में भी गांव की जिम्मेदारी संभालने का विचार आया। उन्होंने यह बात अपने ससुर कृष्ण कुमार शर्मा से साझा की। परिवार का साथ मिलने के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया और जीत हासिल की।

भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी व्यवस्था बनाने का इरादा

अदिति शर्मा का कहना है कि पंचायत में भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी व्यवस्था बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उनकी कोशिश होगी कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचे। इसके साथ ही पेयजल, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान ग्रामीणों के सहयोग से किया जाएगा।

25 साल की उम्र में बड़ी जिम्मेदारी

महज 25 वर्ष की उम्र में सरपंच बनी अदिति शर्मा के सामने अब गांव के विकास की जिम्मेदारी है। ट्रैक्टर और पानी का टैंकर भेंट करने के उनके शुरुआती फैसले से ग्रामीणों की उम्मीदें बढ़ी हैं। अब इन संकल्पों को पंचायत के कामकाज में किस तरह लागू किया जाता है, इस पर ग्रामीणों की नजर रहेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22