[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डूंडलोद में 50 किलो बदबूदार मावा-मिठाई नष्ट, झुंझुनूं में भी एक्सपायरी खाद्य सामग्री पर कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

डूंडलोद में 50 किलो बदबूदार मावा-मिठाई नष्ट, झुंझुनूं में भी एक्सपायरी खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दोनों स्थानों पर नष्ट करवाया अवधिपार सामान, जांच के लिए लिए नमूने

डूंडलोद : राज्य सरकार के ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने डूंडलोद और झुंझुनूं शहर में विभिन्न प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान मिलावटी और अवधिपार खाद्य सामग्री के खिलाफ कदम उठाते हुए बड़ी मात्रा में सामान मौके पर ही नष्ट करवाया गया। यह कार्रवाई सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपेंद्र सिंह शेखावत और डॉ. विकास शर्मा के नेतृत्व में की गई।

डूंडलोद में 50 किलो बदबूदार मावा-मिठाई नष्ट

डूंडलोद स्थित एक प्रतिष्ठान के निरीक्षण के दौरान टीम को करीब 50 किलोग्राम बदबूदार मिठाई और मावा मिला। इसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानते हुए मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। प्रतिष्ठान में तैयार किए जा रहे पेड़ों के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

जांच के दौरान प्रतिष्ठान में साफ-सफाई और रखरखाव से जुड़ी गंभीर कमियां भी मिलीं। इस पर संचालक को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत सुधार नोटिस जारी किया गया। कमियां दूर करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। निर्धारित अवधि में सुधार नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

झुंझुनूं में अवधिपार खाद्य सामग्री नष्ट करवाई

अभियान के तहत झुंझुनूं शहर के एक अन्य प्रतिष्ठान का भी निरीक्षण किया गया। यहां बड़ी मात्रा में अवधिपार खाद्य सामग्री मिलने पर टीम ने उसे जब्त कर मौके पर ही नष्ट करवा दिया। नष्ट करवाई गई सामग्री में करीब 10 किलो सूखे मेवे, 15 किलो देसी खांड, 10 लीटर संतरे का क्रश और 10 लीटर फल पाउडर शामिल हैं।

इसके अलावा मिलावट की आशंका पर प्रतिष्ठान से दो संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सामग्री खरीदते समय लेबल जांचने की अपील

सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने आमजन से बाजार से खाद्य सामग्री और पैकबंद उत्पाद खरीदते समय उनके लेबल की अच्छी तरह जांच करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उत्पाद की निर्माण तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि, अधिकतम खुदरा मूल्य, पोषक तत्वों की जानकारी और एलर्जी संबंधी चेतावनी जरूर देखें। अधिकारियों के अनुसार जागरूक उपभोक्ता बनकर मिलावट और अवधिपार सामग्री से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।

मिलावट के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22