[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में सर्वाधिक 66.34% मतदान, उदयपुरवाटी में सबसे कम 61.09%


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में सर्वाधिक 66.34% मतदान, उदयपुरवाटी में सबसे कम 61.09%

ईवीएम में तकनीकी खराबी और परिसीमन के विरोध में बहिष्कार से कई जगह मतदान प्रभावित

झुंझुनूं : जिले की चार पंचायत समितियों में मंगलवार को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ। शाम 6 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार नवलगढ़ पंचायत समिति में सर्वाधिक 66.34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि उदयपुरवाटी में सबसे कम 61.09 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गुढ़ागौड़जी में 65 प्रतिशत और गोठड़ा में 62.21 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान के दौरान कई स्थानों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण प्रक्रिया प्रभावित हुई। गोठड़ा पंचायत समिति के बारवा गांव में मशीन करीब डेढ़ घंटे तक बंद रही। इससे मतदान केंद्र पर महिलाओं की लंबी कतारें लग गईं और मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा। वहीं गुढ़ागौड़जी के मझाऊ गांव में बूथ संख्या एक पर ईवीएम में खराबी के चलते करीब एक घंटे तक मतदान रुका रहा। दूसरी ओर नीम की ढाणी (झाझड़) में परिसीमन के विरोध में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया।

नवलगढ़ में सबसे अधिक, उदयपुरवाटी में सबसे कम मतदान

शाम 6 बजे तक के आंकड़ों में नवलगढ़ पंचायत समिति 66.34 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रही। गुढ़ागौड़जी में 65 प्रतिशत, गोठड़ा में 62.21 प्रतिशत और उदयपुरवाटी में 61.09 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

बारवा में डेढ़ घंटे बंद रही ईवीएम, लगी कतारें

गोठड़ा पंचायत समिति के बारवा गांव में मतदान के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई। मशीन करीब डेढ़ घंटे तक बंद रहने से मतदान केंद्र पर महिलाओं सहित अन्य मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं। मतदाताओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। मशीन ठीक होने के बाद मतदान प्रक्रिया दोबारा शुरू हुई।

मझाऊ में एक घंटे तक रुका मतदान

गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति के मझाऊ गांव में बूथ संख्या एक पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आने से करीब एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। इस दौरान वार्ड संख्या एक और दो के मतदाताओं को मशीन ठीक होने का इंतजार करना पड़ा। बूथ पर मतदाताओं की भीड़ जमा हो गई।

90 साल के बीरबल और 85 साल की तिजा देवी ने डाला वोट

गोठड़ा पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोलसिया में 85 वर्षीय तिजा देवी और 90 वर्षीय बीरबल कालेर ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उम्र के इस पड़ाव पर भी दोनों ने मतदान के प्रति उत्साह दिखाया। वोट डालकर बाहर आए बुजुर्ग मतदाताओं में खुशी थी।

परिसीमन के विरोध में नीम की ढाणी में मतदान का बहिष्कार

नीम की ढाणी (झाझड़) के ग्रामीणों ने गांवों के पुनर्गठन और परिसीमन के विरोध में मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीण कमलेश सैनी के अनुसार उनका पुराना गांव झाझड़ महज 500 मीटर दूर है, लेकिन परिसीमन के बाद उन्हें 8 से 10 किलोमीटर दूर तुरकानी जोड़ी से जोड़ दिया गया। इससे ग्रामीणों को बसावा और किरोड़ होते हुए करीब 15 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि मांग पूरी होने तक वे पंचायत से लेकर विधानसभा और लोकसभा चुनाव तक में मतदान नहीं करेंगे।

107 ग्राम पंचायतों में भी होंगे चुनाव

जिले की इन चार पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाली 107 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव की प्रक्रिया भी इसी चरण में पूरी होगी। सरपंच और 1197 वार्ड पंच पदों के लिए 4 नवंबर को नामांकन भरे जाएंगे। 5 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद 6 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों की चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत

पंचायत समिति का नाम सुबह 10 बजे तक दोपहर 1 बजे तक दोपहर 3 बजे तक शाम 6 बजे तक
गोठडा 16.62 36.33 49.67 62.21
गुढ़ागौड़जी 13.35 31.75 46.44 65
नवलगढ 11.61 30.83 45.96 66.34
उदयपुरवाटी 12.89 31.02 45.04 61.09
सुबह से ही मतदान के लिए महिलाओं में उत्साह, बूथ पर लगी लंबी कतारें
सुबह से ही मतदान के लिए महिलाओं में उत्साह, बूथ पर लगी लंबी कतारें

गोठड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत परसरामपुरा में पूर्व चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा ने मतदान किया। उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।

मतदान केंद्र पर खड़े होकर मशीन ठीक होने का इंतजार करती रहीं महिलाएं।
मतदान केंद्र पर खड़े होकर मशीन ठीक होने का इंतजार करती रहीं महिलाएं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22