खटीक समाज विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की बैठक:लोहार्गल धाम के विकास और विस्तार पर हुई चर्चा
खटीक समाज विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की बैठक:लोहार्गल धाम के विकास और विस्तार पर हुई चर्चा
चिड़ावा : चिड़ावा में अखिल भारतीय खटीक समाज लोहार्गल धाम विकास समिति का प्रतिनिधिमंडल चिड़ावा पहुंचा। यहां संस्थान के विकास, आगामी योजनाओं और लोहार्गल धाम के ऐतिहासिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने को लेकर चर्चा की गई।
संस्थान के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गणेश चेतीवाल ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने चिड़ावा स्थित श्री कृष्णा पंचगव्य योग प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में बैठक की। इसमें अब तक हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों की समीक्षा की गई।
हर गांव-कस्बे को संस्थान से जोड़ने पर जोर
बैठक में समाज के प्रत्येक गांव और कस्बे को संस्थान से जोड़ने तथा लोहार्गल धाम को नई पहचान दिलाने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने पर भी चर्चा हुई।
बैठक में समिति अध्यक्ष गोपीराम टांक, सचिव मदनलाल सांखला, कोषाध्यक्ष गिरधारी लाल असवाल, संरक्षक प्रहलाद छिंनवाल, उपाध्यक्ष सांवरमल बड़गूजर और मीडिया प्रभारी मदनलाल बागड़ी मौजूद रहे।
इसके अलावा बजरंग लाल बसवाला, सुंदरलाल, रोहित कुमार, विक्की सोलंकी और कर्ण बसवाला सहित समाज के अन्य लोगों ने भी बैठक में भाग लिया और अपने विचार रखे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2503085

