देवता हीरामल देव महाराज मंदिर में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, 51 हीरामल देव महाराज के मंदिरों के भक्तों ने लिया भाग
देवता हीरामल देव महाराज मंदिर में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, 51 हीरामल देव महाराज के मंदिरों के भक्तों ने लिया भाग
खेतड़ीनगर : देवता गांव के हीरामल देव महाराज मंदिर में बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया। हीरामल देव महाराज के भक्तों ने देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर के सानिध्य में विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर हवन यज्ञ में आहुती दी। इस दौरान 21 कन्याओं को भोजन करवा कर भंडारे का आयोजन किया। गुरुजी शीशराम गुर्जर के द्वारा भक्तों का सम्मान किया गया। देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर ने क्षेत्र के सभी हीरामल देव महाराज के मंदिरों को देवस्थान विभाग में शामिल करने की मांग उठाई। उन्होंने हीरामल देव महाराज के सभी भक्तों का पूरे राजस्थान में टोल माफ करने की मांग उठाई। कार्यक्रम में 51 हीरामल देव महाराज मंदिरों के भक्तों ने भाग लिया। मंगलवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर भगत ताराचंद गुर्जर, भगत मुकुंदराम कसाना, राजाराम गुर्जर, पोखरमल गुर्जर, मालाराम गुर्जर, बुधराम गुर्जर, मंगलचंद कसाना, रामलाल गुर्जर, रुपाराम गुर्जर, बीरबल गुर्जर सहित हीरामल देव महाराज मंदिरों के भगतों ने भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2046001


