[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रदेश में सवा करोड़ सदस्य जोड़ने का लक्ष्य:भाजपा सदस्यता अभियान में बूथ स्तर पर सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़देशराजस्थान

प्रदेश में सवा करोड़ सदस्य जोड़ने का लक्ष्य:भाजपा सदस्यता अभियान में बूथ स्तर पर सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा

प्रदेश में सवा करोड़ सदस्य जोड़ने का लक्ष्य:भाजपा सदस्यता अभियान में बूथ स्तर पर सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा

चूरू : भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर बुधवार दोपहर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर शुरू हुए सदस्यता अभियान का प्रदेश में भी खासा उत्साह देखा गया है।

उन्होंने बताया कि टोल फ्री नम्बर 8800002024 पर कॉल कर हम पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। सक्रिय सदस्य बनने के लिए नमो एप पर 100 रूपए का ट्रांजैक्शन कर सक्रिय सदस्य बन सकता है। सदस्यता अभियान का दूसरा चरण एक से 15 अक्टूबर के बीच शुरू होगा। जिसमें सक्रिय सदस्य बनाये जायेगे। वहीं 11 से 17 सितम्बर तक बूथ स्तर पर सम्पर्क अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि पिछली बार 18 करोड़ सदस्य थे। इस बार यह आंकड़ा और भी अधिक होगा। वहीं, राजस्थान में यह आंकड़ा इस बार सवा करोड़ के पार करने का लक्ष्य है।

सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी ताराचन्द सारस्वत ने कहा कि सदस्यता अभियान कार्यक्रम पूरे देश में दो सितम्बर को पीएम नरेन्द्र मोदी के सदस्य बनने के साथ ही शुरू हो चुका हैं। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि यह सदस्यता अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाता है। इस अभियान से भाजपा के कार्यकर्ताओं में जिम्मेदारी का एहसास उत्पन्न होता है।

विधायक सहारण ने कहा कि जिले में कम से कम दो लाख से अधिक सदस्य बनाये जायेंगे। जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने भी सदस्यता अभियान पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत ने भी भाजपा सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर सदस्यता अभियान के जिला संयोजक अभिषेक चोटिया, जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र काछवाल, सत्तार खांन, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया, जिला सोशल मीडिया संयोजक रमेश शर्मा, सहसंयोजक सुरेश मिश्रा, मीडिया सहसंयोजक नीरज जांगिड़ आदि मौजूद थे। संचालन जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच ने किया।

Related Articles