[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला श्याम मंदिर अतिथि गृह में हुई आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़देशराजस्थान

भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला श्याम मंदिर अतिथि गृह में हुई आयोजित

भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला श्याम मंदिर अतिथि गृह में हुई आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राजेश कुमार गुप्ता

खेतड़ी : भारतीय जनता पार्टी खेतड़ी शहर मण्डल की भाजपा सदस्यता अभियान के लिए कार्यशाला खेतड़ी चुना चौक में स्थित श्री श्याम मंदिर में नगर मण्डल अध्यक्ष विद्याधर सैनी की अध्यक्षता में एवम सदस्यता अभियान के जिला सह संयोजक गजानंद कुमावत, जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह निर्माण के विशिष्ठ अतिथि में संपन्न की गई। आज की कार्यशाला में जिला सह संयोजक गजानंद कुमावत ने सदस्यता विषय पर विस्तार से चर्चा की कुमावत ने बताया की किसी भी संगठन का मुख्य आधार उसके सदस्य होते हैं जिस संगठन के जीतने अधिक सदस्य होंगे वो संगठन सबसे ज्यादा शक्तिशाली होता है अतः हमें हमारे संगठन को मजबूत और शक्तिशाली बनाना है तो हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक खेतड़ी शहर में सदस्य बनाने है। जिसके लिए शहर में वार्ड के अनुसार समिति बनाकर कार्य को सम्पन्न करना है। आज की कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह निर्माण ने भी सदस्यता कैसे करनी है पर भी प्रकाश डाला उन्होंने बताया की हम सभी को अपने-अपने मोबाईल से 8800002024 पर घंटी करके जो लिंक आएगा उस लिंक को ओपन करके फार्म भरते हुए अपलोड करके सदस्य बनना है। बैठक में अन्त में निखिल शर्मा ने धन्यवाद दिया।

आज ले बैठक में पूर्व मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट विश्वनाथ अग्रवाल, एडवोकेट विजेंद्र सिंह,मण्डल उपाध्यक्ष रोहिताश्व मेहरड़ा, अशोक सोनी, मण्डल महामंत्री राकेश राजोरिया, पवन शर्मा, व्यापार मण्डल अध्यक्ष नवल किशोर पारीक, ऋषभ शर्मा, अमर चंद शर्मा, लक्ष्मण कुमावत, रामचंद्र गोठवाल आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Related Articles