परिक्रमा में निःशुल्क सेवा शिविर लगाया, समिति के सदस्यो ने संतो का किया सम्मान
परिक्रमा में निःशुल्क सेवा शिविर लगाया, समिति के सदस्यो ने संतो का किया सम्मान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार
नवलगढ़ : हरे कृष्ण सेवा समिति डूंडलोद द्वारा 24 कोसीय परिक्रमा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क सेवा शिविर शाकंभरी मंदिर के पास आयोजित किया गया। जिसमें एकादशी के उपलक्ष्य पर संतों का सम्मान किया गया। सिद्धेश्वर आश्रम मुकुंदगढ़ से संत चेतन नाथ महाराज, मंडावा से षडदर्शन अखाड़ा अध्यक्ष ब्रह्मचारी गणेश चैतन्य महाराज, हरिद्वार से पधारे संत हनुमान नाथ द्वारा गणेशजी महाराज का दीप प्रवज्वलन किया गया। वही श्रदालुओं ने संतो को पुष्प माला व श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया।
संत योगी चेतन नाथ महाराज ने कहा लोहार्गल 24 कोसीय परिक्रमा अनादि काल से चल रही है। सभी देवता,सभी ऋषि मुनि इस परिक्रमा में आते हैं और भक्तों को दर्शन देते हैं ।ब्रह्मचारी गणेश चैतन्य महाराज ने सनातन धर्म का प्रचार करने का सभी को संकल्प कराया। सेवा भाव से नि स्वार्थ भाव से प्राणी मात्र की सेवा करने का संकल्प दिलाया। कीर्तन, भजन के रूप में भगवत भक्ति का मार्ग दिखाया। संतों ने सेवा समिति के सभी सदस्यों का दुपट्टा ओढ़ाकर कर सम्मान किया।
इस अवसर पर पूर्णमल सैनी ,सुभाष शर्मा ,सीताराम सैनी, बनवारी लाल जांगिड़, सुरेश शर्मा, भीम सिंह बडगूजर ,सुभाष जांगिड़, हरफूल पूनिया, अनुराग दुल्हड़, कुलदीप सांखला, सुभाष चौबदार, अशोक मांवडिया ,सहित अनेक भक्त रहे मौजूद।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042852


