[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबलू चौधरी के नेतृत्व में किया भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बबलू चौधरी के नेतृत्व में किया भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत

भाजपा की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राज्य की छह विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी लगातार दौरे करते हुए कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र दे रहे है। इन छह विधानसभा सीटों में एक सीट झुंझुनूं भी है जो विधायक बृजेंद्र सिंह ओला के सांसद बनने के बाद खाली हो गई थी। इन छह विधानसभा सीटों पर भाजपा सारी जीतने के लिए पूरजोर कोशिश में लगी हुई है। वहीं झुंझुनूं सीट भी हॉट स्पॉट बनी हुई जिसको लेकर भाजपा पदाधिकारी लगातार विधानसभा को दौर कर बैठकों का सिलसिला लगातार जारी है। इन बैठकों में कार्यकर्ताओं को एकजूट होकर जीत का मंत्र दिया जा रहा है।

संगठनात्मक बैठक आयोजित
उप चुनावों को लेकर तैयारी में जुटी भाजपा संगठनात्मक बैठक शनिवार को सम्पन्न हुई। जानकारी के अनुसार झुंझुनूं जिला भाजपा संगठनात्मक की बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी भाजपा राजस्थान डॉ राधामोहन दास अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष अहलावत, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी एवं जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी सहित कई गणमान्य अतिथियों के सान्निध्य में संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जनसेवा करने एवं संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में मातृ शक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

बबलू चौधरी के नेतृत्व में किया स्वागत
संगठनात्मक बैठक से पूर्व पुलिस लाइन झुंझुनू पधारने पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं प्रदेश प्रभारी भाजपा राजस्थान डॉ राधामोहन दास अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों का भाजपा नेता बबलू चौधरी (निषित कुमार) के नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर अतिथियों का माला पहनाकर सम्मान किया गया।

ये रहे मौजूद
सतीश गजराज, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, भाजपा एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष दलीप मीणा, मनोज कस्वा, आबूसर सरपंच रोहिताश थाकन व पूर्व सरपंच लक्ष्मीचंद, देरवाला सरपंच राकेश मोटसरा, उदावास सरपंच सुमन पत्नी महावीर सिहाग व पंस सदस्य सुमन देवी, बाकरा पंचायत समित सदस्य नरोत्तम थोरी, बिशनपुरा सरपंच निर्मला, बास नानग पूर्व सरपंच मुना महला, अजाड़ी कलां पूर्व सरपंच इंद्राज, पातुसरी पंस सदस्य रामसिंह, पुरोहितों की ढाणी पूर्व सरपंच मूलचंद, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजू मण्डीवाल, पार्षद संदीप चावरियां, इंडाली से कप्तान रामनिवास भालोठिया, खाजपुर नया पंस सदस्य सुनील बिर्ख, पुरूषोत्तम खाजपुरिया, मुकेश महला, कुलोद कलां से देवकरण कस्वां, भड़ौंदा कलां सरपंच सुरेन्द्र झाझडिय़ा, भड़ौंदा खुर्द सरपंच कृष्ण कुमार, पंस सदस्य सुशीला पत्नी सुनील कुमार, कासिमपुरा पूर्व सरपंच बनवारीलाल, लालपुर पूर्व सरपंच गिरधारी लाल स्वामी, चनाना सरपंच चरण सिंह, पंस सदस्य सुमन देवी, गोवला पूर्व सरपंच महिपाल, श्रीअमरपूरा से सतपाल धनखड़, किठाना सरपंच हिरेन्द्र धनखड़, उप सरपंच किठाना दलीपसिंह, केहरपुरा कला पूर्व सरपंच प्रदीप झाझडिय़ा, किशोरपुरा पूर्व सरपंच प्रताप झाझडिय़ा, पंस सदस्य राजेश डारा, सोलाना पूर्व सरपंच जयनारायण फोगाट, सुलताना चेयरमैन घासीराम चांवरिया, मण्डल अध्यक्ष सुलताना बलजी शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुलताना आशुसिंह, सेना मेडल सूबेदार इन्द्रसिंह लाम्बा, पूर्व सरपंच मालुपुरा सुमेर सिंह, पूर्व पंस सदस्य गिडानिया विजयपाल, पार्षद बुधराम सैनी, राकेश सहल, पार्षद प्रमोद खंडेलिया, विकास पुरोहित आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles