चिड़ावा में कार ने बाइक को मारी टक्कर:दादा और पोता घायल, गंभीर हालत में रेफर; बहन के घर जा रहे थे
चिड़ावा में कार ने बाइक को मारी टक्कर:दादा और पोता घायल, गंभीर हालत में रेफर; बहन के घर जा रहे थे
चिड़ावा : चिड़ावा शहर की बाइपास रोड पर बुधवार को बेकाबू तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। राजकीय उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद में बाइक चालक की हालत गंभीर होने पर झुंझुनू रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मालीगांव निवासी सुभाष चंद्र अपने पोते मनीत के साथ चिड़ावा में बहन के पास आ रहा था। बाइपास रोड पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दादा-पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस को भी सूचना दी गई। उधर से गुजर रहे युवा रोशन सैनी और बंटी सैनी ने निजी वाहन को रुकवाकर दोनों घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर नरेंद्र तेतरवाल ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। बाइक चालक सुभाष चंद्र की हालत गंभीर होने पर झुंझुनू रेफर कर दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2068915


