उदयपुरवाटी में बजरंग दल की नई कार्यकारिणी गठित:सुशील सैनी बने अध्यक्ष, रोहित और पंकज बने नगर सह संयोजक
उदयपुरवाटी में बजरंग दल की नई कार्यकारिणी गठित:सुशील सैनी बने अध्यक्ष, रोहित और पंकज बने नगर सह संयोजक
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : किशोर कुमार
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में बजरंग दल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें सुशील सैनी को नगर संयोजक बनाया गया है। विश्व हिंदू परिषद के पूनम चंद सोनी ने बताया कि बजरंग दल की नई कार्यकारिणी गठित करने के लिए पदाधिकारी की बैठक हुई थी। बैठक में विचार विमर्श के बाद उदयपुरवाटी नगर संयोजक सुशील सैनी, प्रखंड संयोजक धर्मवीर सोनी, प्रखंड सहसंयोजक दीपक सैनी व रनसिंह चौधरी, नगर सह संयोजक रोहित सैनी व पंकज सैनी, प्रखंड गौ सेवा प्रमुख मुकेश सैनी, प्रखंड सह मंत्री गोविंद सैनी, प्रखंड धर्म प्रसार सह मंत्री सुनील सैनी को बनाया गया है। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के मंत्री सतीश मिश्रा, गिरधारी लाल राठी, विनोद अग्रवाल, प्रेम सिंह, मनोज सैनी आदि मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2142400


