हर घर तिरंगा अभियान को लेकर स्यालू कला के सरकारी विद्यालय में निकाली तिरंगा रैली
आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गो से होती हुई निकली

सूरजगढ़ : जिलेभर में चल रहे 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उपखंड क्षेत्र के स्वामी सेही पंचायत के गांव स्यालू कला के शहीद गंगाधर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रधानाध्यापक सरजीत झाझडिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इससे पहले विद्यार्थियों ने विद्यालय में तिरंगा रंगोली बनाकर आमजन को संदेश दिया। तिरंगा रैली के आयोजन से पहले स्कूल प्रधानाध्यापक सरजीत झाझडिया ने घर-घर तिरंगा फहराने, शांति, समृद्धि, मानवता का संदेश चहुंओर फैलाने आजादी के पर्व पर घर-घर राष्ट्रीय ध्वजारोहण तिरंगा अभियान पर ध्यान देने हेतु विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर स्कूल से ही घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा आदि के नारे लगाते हुए देशभक्ति का संदेश देने हेतु गांव के मुख्य मार्गो से तिरंगा रैली अभियान को सफल बनाते हुए वापस विद्यालय पहुंचे। इस अवसर पर बच्चें, शिक्षक गांव के नौजवान युवा हर कोई तिरंगे की शान में गुनगुनाते हुए चल रहे थे।
गांव का पूरा वातावरण देश भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। ग्रामीणों को आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का संदेश देते हुए रैली में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर पुष्पा कुमारी, ओमपति, मुक्ता चौधरी, पुष्पा जांगिड़, सत्यवती सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।
संस्था प्रधानाध्यापक सरजीत झाझडिया ने कहा की आगे भी सरकार, जिला कलक्टर और शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जायेगा।