डॉक्टर दंपती के बंद पड़े मकान में चोरी:सोने-चांदी की ज्वेलरी और 50 हजार रुपए ले गए बदमाश
डॉक्टर दंपती के बंद पड़े मकान में चोरी:सोने-चांदी की ज्वेलरी और 50 हजार रुपए ले गए बदमाश
फतेहपुर : फतेहपुर कस्बे के पास गांव खुड़ी में एक डॉक्टर दंपती के बंद पड़े मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। शनिवार सुबह घर पहुंचने पर घटना के बारे में पता चला। मकान के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था।
मकान मालिक डॉक्टर संजय ने बताया कि वह करौली के हिंडौन सिटी में डॉक्टर के रूप में कार्यरत हैं। वहीं पत्नी डॉक्टर सरिता सैनी नागौर जिले के डेगाना में ड्यूटी कर रही हैं। पिता विदेश में नौकरी करते हैं। इस कारण उनका मकान फतेहपुर के खुड़ी गांव में बंद पड़ा था। शनिवार सुबह करीब 9 बजे छुट्टी के बाद घर पहुंचकर देखा तो मकान के मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए थे और कमरे के अंदर रखी अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। अलमारियों के अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। चोर 120 ग्राम सोने के आभूषण, 800 ग्राम चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपए सहित अन्य सामान चुरा ले गए थे।
डॉक्टर संजय ने तुरंत फतेहपुर के सदर थाना पुलिस को इस मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस अब इस चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039024


