झाझड़ के बुरला जोहड़ में मृत पशु डालने पर ग्रामीणों में आक्रोश
झाझड़ के बुरला जोहड़ में मृत पशु डालने पर ग्रामीणों में आक्रोश
नवलगढ़ : झाझड़ के बुरला जोहड़ में मृत पशु खुले में डाले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। कुत्तों के भय से युवाओं ने भी यहां दौड़ की प्रैक्टिस छोड़ दी है। बनवारीलाल गुर्जर ने बताया कि इस जोहड़ में खुले में मृत पशु व मृत पशुओं के अवशेष डाले जा रहे हैं। इस बारे में सरपंच को अवगत करा दिया लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। मृत पशु डालने के कारण वातावरण भी दूषित हो रहा है। ग्रामीणों ने जोहड़ में मृत पशु डालने पर रोक लगाने की मांग की है। इस मौके पर बनवारी गुर्जर, सुनील सैनी, विकास गुर्जर, नरेंद्र गुर्जर, अशोक गुर्जर, सुरेश सैनी, महिपाल जाखड़, बुधराम गुर्जर व रामचंद्र गुर्जर आदि मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033504


