तहसीलदार को ज्ञापन देकर की मुकदमा वापस लेने की मांग
तहसीलदार को ज्ञापन देकर की मुकदमा वापस लेने की मांग
सादुलपुर : लंबोर गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन देकर महिला पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि गरीब लोगों को भोजन देने, थानाधिकारी व एसडीएम को बदलने, युवती मृत्यु प्रकरण का जल्द खुलासा करने आदि मांगों को लेकर एडवोकेट गायत्री पूनिया एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंची थी, लेकिन पीए ने उसे खुद कुर्सी पर बैठने को कहा और फोटो बनाकर झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया।
पूनिया पर मुकदमा दर्ज करने को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में मुकदमा वापस लेने, आवाज दबाने वाले प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में धर्मेंद्र, पवन लुहार, मनोज, महेंद्र सिंह, राकेश, कन्हैयालाल, धर्मवीर, नरेश कुमार, मंदीप , सतीश कुमार, पंकज कुमार आदि शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036195


