बिजनेसमैन से फैक्ट्री में मारपीट व लूट:कैंपर-ऑल्टो में आए 10-15 बदमाश; कर्मचारियों ने एक आरोपी को पकड़ा
बिजनेसमैन से फैक्ट्री में मारपीट व लूट:कैंपर-ऑल्टो में आए 10-15 बदमाश; कर्मचारियों ने एक आरोपी को पकड़ा
सीकर : सीकर में बिजनेसमैन से लूट व मारपीट करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने फैक्ट्री में जाकर बिजनेसमैन के साथ मारपीट की और कैश लूट कर भाग गए। घटना सीकर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
पुलिस को दी रिपोर्ट में अकबर (35) निवासी मुंडवाड़ा (सीकर) ने बताया- मैं अपनी फैक्ट्री में काम कर रहा था। इस दौरान एक अनजान शख्स का फोन आया और मेरा पता पूछा। मैंने अपना पता बता दिया। इसके कुछ समय बाद एक कैंपर व ऑल्टो कार फैक्ट्री के बाहर आई। दोनों वाहनों में 10 से 15 लोग सवार थे। बदमाशों ने गाड़ी से नीचे उतरते ही मेरे साथ लोहे के सरियों व डंडों से मारपीट करना शुरू कर दी।
मारपीट से अकबर चिल्लाने लगा तो आस-पास के लोग आ गए। इसके बाद बदमाश फैक्ट्री से कैश काउन्टर में रखे 80 हजार 840 रुपए व गले में पहनी 2 तोले की सोने की चेन तोड़कर भाग गए। फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई तूफान सिंह कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2065015


