[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसडीएम ने पुलिस अधिकारियों के साथ किया खेतड़ी सब जेल का औचक निरीक्षण, कैदियों की जानकारी लेकर जेलर को दिए व्यवस्थाओ मे सुधार करने के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़देशराजस्थान

एसडीएम ने पुलिस अधिकारियों के साथ किया खेतड़ी सब जेल का औचक निरीक्षण, कैदियों की जानकारी लेकर जेलर को दिए व्यवस्थाओ मे सुधार करने के निर्देश

एसडीएम ने पुलिस अधिकारियों के साथ किया खेतड़ी सब जेल का औचक निरीक्षण, कैदियों की जानकारी लेकर जेलर को दिए व्यवस्थाओ मे सुधार करने के निर्देश

खेतड़ी : खेतड़ी एसडीएम ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों के साथ खेतड़ी जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल के कैदियों की जानकारी लेकर जेलर को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए है। जानकारी के अनुसार एसडीएम सविता शर्मा, डीएसपी जुल्फीकार अली, सीआई भंवरलाल कुमावत करीब 12 बजे खेतड़ी जेल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जेलर मोतीलाल के साथ जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में विचाराधीन बंदियों की जानकारी लेकर जेलर को जेल की व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए।

एसडीएम सविता शर्मा ने बताया कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी की ओर से किए गए निरीक्षण के दौरान जेल में बंद कैदियों के मामलों की जानकारी जुटाई गई। वही कैदियों को जेल प्रशासन की ओर से दिए जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। इस दौरान एसडीएम सविता शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में जेल में 37 कैदी विचाराधीन है। जेल के निरीक्षण के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तुएं नहीं पाई गई। उन्होंने कहा कि कैदियों से कहा कि मनुष्य को अपने व्यवहार में परिवर्तन करना चाहिए। गलतियां होने के बावजूद उन्हें दोबारा दोहराने से व्यक्ति पूर्ण रूप से अपराधी बन जाता है, जिससे एक अच्छे व्यक्ति का भविष्य खराब हो जाता है। इस दौरान उन्होंने जेल में बंद कैदियों से वार्ता करते हुए अपने जीवन व व्यवहार मे सुधार लाकर अपराध से दूर रहने की सलाह दी। वही नैतिकता पूर्ण बेहतर जीवन यापन करने की बात कही।

जेलर मोतीलाल ने बताया कि खेतड़ी जेल काफी समय पुरानी होने के कारण निर्माण कार्य करवाया गया है। वर्तमान में खेतड़ी सब जेल में 37 बंदी विचाराधीन है। बंदियों की सुरक्षा के लिहाज से जेल प्रशासन की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर जेलों की जांच कराने को लेकर चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पूर्व में भी स्थानीय पुलिस और प्रशासन की ओर से जेल का औचक निरीक्षण किया जा चुका है। इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु सामने नहीं आई थी। जेल की सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय पुलिस और प्रशासन की ओर से भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसके बावजूद भी कोई संदिग्ध गतिविधियां पाई गई तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जेलर मोतीलाल, एएसआई देवेंद्र सिंह, एचसी द्वारका प्रसाद, कांस्टेबल राकेश कुमार मोडसरा, अशोक कुमार, महेश कुड़ी, दिनेश कुमार, भजनलाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles