ठेहट हत्याकांड में हथियार सप्लाई करने वाला इटली से गिरफ्तार:गैंगस्टर रोहित गोदारा के गुर्गे को जल्द लाया जाएगा भारत, हरियाणा में भी मर्डर का है आरोप
ठेहट हत्याकांड में हथियार सप्लाई करने वाला इटली से गिरफ्तार:गैंगस्टर रोहित गोदारा के गुर्गे को जल्द लाया जाएगा भारत, हरियाणा में भी मर्डर का है आरोप
जयपुर : एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की सूचना पर गैंगस्टर रोहित गोदारा के साथी अमरजीत विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है। अमरजीत को इटली के सिसली प्रांत से गिरफ्तार किया है।
एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने बताया कि उनकी टीम कई समय से अमरजीत सिंह के ट्रैक कर रही थी। ऐसे में उसकी लोकेशन इटली आई। इसके बाद इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय को दी गई। इसके बाद अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया।
इटली पुलिस ने 8 जुलाई को किया था डिटेन
एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने बताया- अमरजीत सिंह बिश्नोई की तलाश में राजस्थान पुलिस कई समय से लगी हुई थी। उसका इंटर पोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया। जिसके बाद उसकी लोकेशन को एम्बेसी के जरिए इटली पुलिस को दी गई। इटली पुलिस ने उसे 8 जुलाई को डिटेन कर लिया था। अब जल्द ही भारत लाया जाएगा।
आरोपी कई राज्यों का वांटेड
दिल्ली,हरियाणा,राजस्थान सहित कई राज्यों में ये आरोपी वांटेड हैं। इसकी तलाश में कई बार राजस्थान पुलिस ने भी छापेमारी की थी। आरोपी बीकानेर में हुई एक घटना के बाद से फरार था। फरार होने के बाद आरोपी ने राजू ठेठ हत्याकांड में बदमाशों के साथ-साथ हथियारों की भी व्यवस्था की थी। वहीं बिश्नोई पर हरियाणा में भी एक मर्डर का आरोप हैं।
ऐसे पकड़ में आया
एजीटीएफ राजू ठेठ के मामले में फरार चल रहे बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। इस गैंग के सब सक्रिय अपराधी शरण देने वाले और सोशल मीडिया के फॉलोवर्स की मोबाइल का एनालाइसिस किया गया। मोबाइल एनालाइसिस में रोहित गोदारा गैंग के कुख्यात अमरजीत विश्नोई की लोकेशन ईटली में होना सामने आया। इंटर पोल की मदद को इस की लोकेशन की जानकरी दी गई। इटली के सिसली शहर के कस्बे तरपानी में दबिश देकर अमरजीत सिंह बिश्नोई को पकड़ा गया। इटली पुलिस ने राजू ठेठ हत्याकांड के वांटेड अमरजीत सिंह को सीबीआई के जरिये सौंपा हैं। सीबीआई टीम केजरिये जल्द ही राजस्थान पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी।
बिना नागरिकता के इटली में रह रहा था अमरजीत सिंह
बीकानेर का रहने वाला अमरजीत सिंह के खिलाफ 8 बड़े मामले हरियाणा,राजस्थान,यूपी,दिल्ली में दर्ज हैं। मर्डर,डकैती से लेकर लूट और हत्या के प्रयास के मुकदमे हैं। राजू ठेठ हत्याकांड से करीब 4 माह पहले ही आरोपी ने ठेठ हत्याकांड की प्लानिंग बना ली थी। उसे पता था कि अगर हत्याकांड प्लानिंग के अनुसार हो गया तो पुलिस उस का पीछा करेगी। इस लिए हत्याकांड से पहले जुलाई 2022 में पहले से बनवाये अपने पासपोर्ट के जरिए वह दुबई पहुंच गया।
दुबई में कुछ समय रहने के बाद वह तीन और देशों में गया। फाइनली वह अक्टूबर 2023 से ईटली में रह रहा था। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि उस के पास कोई भी नागरिता नहीं थी। ईटली में वह अपने एक दोस्त के साथ रहनेा बताया गया हैं। 50 हजार रुपए के ईनामी अमरजीत सिंह बिश्नोई ने राजू ठेठ हत्याकांड में शामिल खुद की पत्नी सुधा कंवर विश्नोई को भी बेल मिलने के बाद ईटली अपने पास बुला लिया था।
बीकानेर का रहने वाला है अमरजीत
बताया जा रहा है कि अमरजीत सिंह बिश्नोई मूल रूप से बीकानेर का रहने वाला हैं। राजू ठेहट हत्याकांड में बदमाशों को तैयार करने उन को हथियार मुहैया करने का काम अमरजीत सिंह ने किया था। आरोपी ने हरियाणा में भी एक हत्याकांड कराया था और उस मामले में भी वांटेड चल रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019722


