रेंजर ने किया कुंडा धाम का दौरा : 50 हेक्टर क्षेत्र में लगाए जाएंगे पेड़ पौधे
रेंजर ने किया कुंडा धाम का दौरा : 50 हेक्टर क्षेत्र में लगाए जाएंगे पेड़ पौधे
बबाई : उप तहसील क्षेत्र में स्थित श्री मंदिर बिहारी जी कुंडा धाम वन क्षेत्र का मुकेश कुमार मीणा रेंजर ग्रेड फर्स्ट ने अवलोकन किया। मीणा के खेतड़ी रेंज में पद स्थापित होने के बाद उनका यह पहला दौर था। मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस क्षेत्र की महता को देखते हुए 50 हेक्टर क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण करवाया जाएगा। इस अवसर पर यहां उपस्थित क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार और इतिहासकार गोविंद राम हरितवाल ने यहां पर छायादार फलों के साथ धार्मिक महत्व के और फूल व फलदार वृक्ष लगाने का आग्रह किया। जिस पर रेंजर मीणा ने अपने अधीनस्थ सहायक वनपाल राजेश सिंह निर्वाण, रतन सिंह क्षेत्रीय वन अधिकारी सेकंड ग्रेड को इसी बरसात के मौसम में मंदिर परिसर के आसपास छायादार, फलदार और फूलदार पौधे लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मंदिर के संत रमेश गिरी महाराज , लीलाराम कुमावत और इतिहास कार गोविंद राम हरितवाल द्वारा रचित बबाई का इतिहास पुस्तक भेंट कर मुकेश कुमार मीणा रेंजर ग्रेड फर्स्ट का सम्मान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039294

