[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सतत विकास के लक्ष्य स्टेटस रिपोर्ट पुस्तक का विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सतत विकास के लक्ष्य स्टेटस रिपोर्ट पुस्तक का विमोचन

ब्लॉक वाइज भी जारी की जायेगी सतत विकास की रैंकिंग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, झुंझुनूं द्वारा प्रकाशित जिला स्तरीय पुस्तक सतत विकास के लक्ष्य स्टेटस रिपोर्ट 2024 का विमोचन गुरुवार को जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने किया। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की उप निदेशक पूनम कटेवा ने बताया कि हाल ही में सरकार द्वारा जारी की गई एस.डी.जी. वर्जन 5.0 रैंकिंग में झुंझुनूं जिला 66.44 स्कोर के साथ राजस्थान में प्रथम स्थान पर रहा हैं। उन्होंने बताया कि राज्य की तर्ज पर जिले द्वारा भी सभी ब्लॉकों पर ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारियों से एस.डी.जी. स्टेटस रिपोर्ट की प्रकाशन की शुरुवात करने जा रहे है जिससे ब्लॉक वाईज स्कोर एवं रैकिंग की गणना की जा सकेगी एवं लक्ष्य प्राप्ति में ब्लॉक की स्थिति का अदांजा लगाया जा सकेगा।

गौरतलब है की सतत विकास लक्ष्य (एस.डी.जी.) संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों के मध्य एक समझौता है, जिसका उद्देस्य 2030 तक दुनियाभर से गरीबी को समाप्त कर सभी नागरिकों को एक समान, सुरक्षित एवं उत्कृृष्ट जीवन देना हैं। एस.डी.जी के 17 लक्ष्यों में गरीबी का अन्त, भूखमरी समाप्त, आरोग्य, शिक्षा, लैंगिक समानता, शुद्ध जल, स्वच्छ उर्जा, आर्थिक विकास, उद्योग, असमानताओं में कमी, संधारणीय शहर, उत्तरदायी उपभोग, जलवायु, जलीय जीवन, भूमि पर जीवन, शांति एवं लक्ष्यों के प्रति भागीदारियों को शामिल किया जाता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin