[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आचार्य स्पोर्ट्स क्लब में पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

आचार्य स्पोर्ट्स क्लब में पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र व पदक देकर किया प्रोत्साहित

पिलानी : चिड़ावा-पिलानी रोड स्थित आचार्य स्पोर्ट्स क्लब में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना रहा।

अकादमी संचालिका हिमांशी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्या विहार नगर पालिका के चेयरमैन सिकंदर देवना मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में पिलानी नगर पालिका चेयरमैन नगेंद्र नौवाल, उपाध्यक्ष पृथ्वी सिंह बालापोता, घनश्याम बालापोता और घुड़सवारी संघ अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह शामिल रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक भावना का विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण और अवसर मिलें तो वे उच्च स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

कराटे, वुशु से लेकर घुड़सवारी तक में दिखाई प्रतिभा

समारोह में कराटे, वुशु, घुड़सवारी, जिम्नास्टिक, गोला फेंक और चक्का फेंक सहित विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

कराटे एवं वुशु में दिव्या, गौरवी, लावण्या शेखावत, गौरवी श्योराण, गीतिका, काव्या सिंह, निधि चौधरी, एंजल चौधरी, पलवी चौधरी, आन्या हुसैन, आयान हुसैन, तनमय चौधरी, खुशी, पूर्वी सैनी, कनक कंवर, रिंकू, याशिका, शिवानी, रोनक, मानसी, अमन, कबीर, हिमांशु, अरमान, सेफ, देवसेनी और प्रियांशु सहित अन्य खिलाड़ियों ने भाग लिया।

वैष्वी चौधरी और विश्वेन चौधरी ने घुड़सवारी एवं कराटे में प्रतिभा दिखाई। लावण्या शेखावत ने कराटे, वुशु और घुड़सवारी में भाग लिया। यशस्वी चौधरी ने कराटे एवं जिम्नास्टिक में, जबकि आन्या हुसैन और आयान हुसैन ने कराटे, वुशु एवं जिम्नास्टिक में हिस्सा लिया। देवांश चौधरी ने कराटे, घुड़सवारी और वुशु में प्रदर्शन किया।

वुशु एवं अन्य खेलों में अवनी, रुबल, स्मृति, मानसी और संध्या ने भाग लिया। प्रिया ने गोला फेंक एवं वुशु, धात्री ने गोला फेंक, चक्का फेंक, वुशु एवं कराटे तथा उदय ने घुड़सवारी, गोला फेंक, जिम्नास्टिक, कराटे एवं वुशु में हिस्सा लिया। संध्या ने गोला फेंक, गिरिराज ने कराटे एवं वुशु तथा निक्की ने घुड़सवारी, कराटे और वुशु में प्रतिभा दिखाई।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

समारोह में विकास दुमोली, हिंदू क्रांति सेना; कुमारी गुलशन; लोकेश कुमार डाडा; प्राचार्य डॉ. ऋतुराज; दुर्गा पब्लिक स्कूल के निदेशक सुशील कुमार; कला शिक्षक मदन सिंह शेखावत; डॉ. रविधर; संजय कुमार शर्मा; झुंझुनूं जिला वुशु संघ के सचिव पवन सिंह शेखावत; सहसचिव अजय सिंह शेखावत; विजेता सैनी; दशरथ सिंह शेखावत; अजीत सिंह शेखावत; वीरेंद्र सिंह शेखावत; जितेंद्र सिंह शेखावत; सुनीता चौधरी; अजय सिंह श्योराण; विकास झाझड़िया; पवन कुमार चौधरी; मुकेश योगी और सुनीता मीणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अतिथियों ने आचार्य स्पोर्ट्स क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin