[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन : वृक्षारोपण एवम् मेधावी बालिकाओं को उपहार देकर किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन : वृक्षारोपण एवम् मेधावी बालिकाओं को उपहार देकर किया सम्मानित

बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन : वृक्षारोपण एवम् मेधावी बालिकाओं को उपहार देकर किया सम्मानित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत ग्राम पंचायत हमीरी ब्लॉक अलसीसर एवं इस्लामपुर ब्लॉक झुंझुनूं में महिला अधिकारिता विभाग के द्वारा महिला विकास केन्द्रों पर बेटी जन्मोत्सव व वृक्षारोपण एवम् मेधावी बालिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक संजय कुमार ने बताया कि बेटी जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजन किया एवम् बेटी के नाम एक पौधा लगवाया गया तथा बेबी किट एवं बधाई संदेश का वितरण किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के मूल्यांकन के लिए मूल्यांकन विभाग जयपुर से आये सहायक निदेशक सविता मौर्य, विनोद कुमावत एवं विकास शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मौर्य द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं से बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के बारे में चर्चा की व उन्हें अधिक उत्साह से पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बालिकाओं व महिलाओं को विभागीय योजनाओं इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, शिक्षा सेतु योजना, महिलाओं/बालिकाओं के लिए निःशुल्क आरएससीआईटी एवं आरएससीएफए प्रशिक्षण, आंगनबाड़ी केन्द्रों, विद्यालयों एवं कॉलेजों में महिलाओं/ बालिकाओं को निःशुल्क सैनेटरी नैपकीन वितरण योजना (आई एम शक्ति उड़ान योजना), सखी वन स्टॉप सेंटर तथा महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र आदि की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभाग के संरक्षण अधिकारी राजेन्द्र सिंह, सुपरवाईजर पूजा कुमारी, हमीरी साथिन लीला शर्मा, इस्लामपुर साथिन सबीना व महिलाएं / बालिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin